दूसरी दुनिया, भूत, प्रेत और आत्मा जैसे शब्द अक्सर बहस का विषय रहे हैं, लेकिन ये सच हैं या नहीं, इसका जवाब आज तक कोई नहीं दे पाया. कुछ लोग इसे सच मानते हैं और कुछ इसे महज अंधविश्वास मानते हैं. लेकिन दूसरी दुनिया के वजूद को पूरी तरह कोई झुठला नहीं पाया. रेडिट पर वायरल हो रही एक तस्वीर ने एक बार फिर इस मुद्दे को हवा दे दी है. तस्वीर में दिखाई दे रही एक परछाई सच है या महज आंखों का धोखा ये तो कहा नहीं जा सकता, लेकिन हाल ही में वायरल इस तस्वीर की हकीकत सुनकर अच्छे-अच्छे घबरा रहे हैं और सवाल कर रहे हैं.
अचानक हुआ हादसा (Reddit Viral Post)
रेडिट पर घोस्ट नाम के अकाउंट से ये इमेज शेयर की गई है, जिसमें हादसे के बाद की एक टूटी फूटी कार नजर आ रही है. इस इमेज को शेयर करते हुए यूजर ने जानकारी दी है कि, अपने साथी के साथ वो कहीं जा रहे थे तब एक शख्स के गलत तरह से यू टर्न लेने की वजह से गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस हादसे की वजह से सबको चोटें जरूर आईं, लेकिन जानमाल का खास नुकसान नहीं हुआ. उन्हें गाड़ियों से सुरक्षित निकाला गया, जिसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल से हादसे की शिकार हुई गाड़ियों की तस्वीर ली. इन तस्वीरों को बाद में देखने पर जो परछाई दिखीं उसने यूजर के होश उड़ा दिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें पोस्ट
Does someone have an explanation ????♀️ look by the driver side (right side)
byu/Own-Medicine-2753 inGhosts
वायरल हो रही तस्वीर (Horrific road accident)
यूजर के मुताबिक, तस्वीर लेते समय वहां कोई मौजूद नहीं था लेकिन पिक्स में कार के पास कोई शख्स खड़ा है, ऐसा प्रतीत हो रहा है. यूजर का दावा है कि वो परछाई उनके गैंडफादर जैसी थी, जो बहुत साल पहले ही दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. यूजर ने ये भी बताया कि, हादसा एक कब्रिस्तान के पास हुआ था. इसके बाद रेडिट पर कई लोगों ने इस पिक पर कमेंट करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा कि, उन्हें अपने ग्रैंडफादर की इमेज भी शेयर करनी चाहिए, ताकि कंपेयर किया जा सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं