Delhi Water Supply: दिल्लीवासियों के लिए काम की खबर है. दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक जरूरी सूचना जारी की है. दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि दिल्ली के कई इलाकों में 8 और 9 अप्रैल को पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. जल बोर्ड के अनुसार, यह समस्या अंडरग्राउंड रिजर्वायर (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सालाना सफाई (फ्लशिंग प्रोग्राम) के कारण होगी.
दो दिन कई इलाकों में नहीं आएगा पानी
दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने बताया है कि 8 और 9 अप्रैल 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रहेगी. यह रोक तय समय पर होने वाले रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के कारण लगाई जा रही है. दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, यह काम उनके हर साल होने वाले मेंटेनेंस प्रोग्राम का हिस्सा है.
क्या काम होंगे
- भूमिगत पानी के टैंकों की सफाई और फ्लशिंग
- बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की मरम्मत और देखरेख
- पानी की गुणवत्ता और सप्लाई सिस्टम को बेहतर बनाना
8 अप्रैल 2026 को प्रभावित होने वाले इलाके
सुल्तानपुरी (80 गज), सेक्टर‑3, पॉकेट‑H और सेक्टर‑33, रोहिणी, हरिजन बस्ती,निजामपुर गांव, इंद्रा झील कॉलोनी, गढ़ी रंधाला गांव, सेक्टर‑3, पॉकेट‑F और सेक्टर‑25, रोहिणी में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी.
9 अप्रैल 2026 को प्रभावित होने वाले इलाकेसुल्तानपुरी (80 गज), हरिजन बस्ती, इंद्रा झील कॉलोनी सेक्टर‑4, पॉकेट B‑6 और B‑8, रोहिणी, अवंतिका एन्क्लेव, माजरा गांव और आसपास के क्षेत्र, किराड़ी गांव, प्रेम नगर, अमन विहार, निठारी गांव, मुबारकपुर और कराला गांव में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी.
जल बोर्ड ने निवासियों को दी ये सलाह!!Water Alert!!
— Delhi Jal Board (@DelhiJalBoard) April 7, 2026
Due to the annual flushing programme of UGR and Booster Pumping Stations, water supply will be affected on 08.04.2026 and 09.04.2026 in several areas of Delhi.
Residents are advised to store adequate water in advance.
We regret the inconvenience caused and… pic.twitter.com/kJk0PKLylp
दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से पर्याप्त पानी जमा कर लें. पानी का समझदारी से उपयोग करें और दिल्ली जल बोर्ड की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें.
वाटर टैंकर सेवा और हेल्पलाइन नंबरपानी की समस्या को देखते हुए वाटर टैंकर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर संपर्क करें.
- सेंट्रल कंट्रोल रूम: 1916
- टोल‑फ्री नंबर: 23527679, 23538495
- मंगोलपुरी OHT: 27294132, 27915531
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं