चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में खराबी के कारण दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है जल बोर्ड ने कई इलाकों में पानी की आपूर्ति दिन में दो बार से घटाकर एक बार करने का आदेश दिया प्रभावित इलाकों में पानी की कमी के मद्देनजर जल टैंकरों की व्यवस्था की गई है ताकि जल संकट को कम किया जा सके