विज्ञापन

तिलक नगर मॉडल मुस्कान मर्डर केस: पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी इमरान गिरफ्तार, फायरिंग के बाद भागने की कोशिश

दिल्ली के तिलक नगर में मॉडल मुस्कान की हत्या के आरोपी इमरान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग की थी. मामले की जांच जारी है.

तिलक नगर मॉडल मुस्कान मर्डर केस: पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी इमरान गिरफ्तार, फायरिंग के बाद भागने की कोशिश
तिलक नगर मॉडल मुस्कान मर्डर केस: आरोपी इमरान एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार
NDTV
नई दिल्ली:

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 वर्षीय मॉडल मुस्कान की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हत्या के मुख्य आरोपी और जिम ट्रेनर इमरान को पश्चिमी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद से इमरान लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान पुलिस को उसके बारे में पुख्ता सूचना मिली और जाल बिछाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया. पुलिस का दावा है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे काबू कर लिया गया. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ आरोपी

पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी के अनुसार, मुस्कान हत्याकांड के बाद इमरान पुलिस की जांच में मुख्य संदिग्ध था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पूरे जिले में नाकाबंदी की गई थी और कई टीमों को तलाश में लगाया गया था.

इसी दौरान स्पेशल स्टाफ और एटीएस की टीम को आरोपी के ठिकाने की सूचना मिली. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान इमरान की ओर से चार राउंड और पुलिस की ओर से सात राउंड फायरिंग हुई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी को गोली लगने के बाद हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है. मामले की आगे की जांच जारी है.

Tilak Nagar Muskaan Murder Case: आरोपी इमरान का हॉस्पिटल में

Tilak Nagar Muskaan Murder Case: आरोपी इमरान का हॉस्पिटल में
Photo Credit: दिल्ली पुलिस

हत्या के बाद भागते हुए CCTV में दिखा था आरोपी

इससे पहले घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. वीडियो में एक व्यक्ति तेज गति से गली से निकलता हुआ दिखाई देता है. बताया जा रहा है कि यह फुटेज मुस्कान के घर के पास का है और हमले के बाद आरोपी वहां से भागता नजर आया था. पुलिस ने फुटेज को जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया था और आरोपी की गतिविधियों का पता लगाने में इसका इस्तेमाल किया.

Add image caption here

Add image caption here

जिम के जरिये हुई थी पहचान

मामले में उस जिम का भी नाम सामने आया जहां मुस्कान और इमरान दोनों आते-जाते थे. जिम की संचालिका डिंपल ने बताया कि इमरान करीब तीन महीने तक वहां ट्रेनर के रूप में काम कर चुका था, लेकिन उसने नौकरी छोड़ दी थी. उन्होंने कहा कि इमरान सुबह की शिफ्ट में आता था, जबकि मुस्कान शाम को जिम आती थी. डिंपल के मुताबिक मुस्कान ने कभी उनसे इमरान द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत नहीं की थी.

 CCTV फुटेज में सफेद शर्ट में तेजी से भागता नजर आ रहा मुस्कान मर्डर केस का आरोपी जिम ट्रेनर इमरान.

CCTV फुटेज में सफेद शर्ट में तेजी से भागता नजर आ रहा मुस्कान मर्डर केस का आरोपी जिम ट्रेनर इमरान.
Photo Credit: NDTV

परिवार और दोस्तों ने जताया था शक

मुस्कान के दोस्त अमन ने बताया कि घटना के बाद मुस्कान की बहन ने उसे फोन कर घर पहुंचने को कहा था. उसने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा तब एंबुलेंस वहां मौजूद थी और बाद में वह अस्पताल भी गया. परिजनों के अनुसार घटना के समय मुस्कान घर में अकेली थी. उसकी बहनों ने बताया था कि इमरान कुछ समय से उसके पीछे पड़ा हुआ था. घटना के बाद सबसे पहले उसी पर शक गया था.

पुलिस जांच जारी

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की वजह, दोनों के संबंधों और वारदात की पूरी योजना के बारे में जानकारी जुटा रही है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल साक्ष्य और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली की मॉडल मुस्कान मर्डर केस का CCTV वीडियो आया सामने, तेजी से भागते दिख रहा जिम ट्रेनर इमरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muskan Murder Case, Tilak Nagar Murder, Delhi Police Encounter, Imran Arrested, Model Muskan Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com