विज्ञापन

दिल्ली के तिलक नगर में 21 साल की मुस्कान की हत्या, जिम ट्रेनर इमरान ने घर में अकेला देख चाकू से गोदा

दिल्ली पुलिस का कहना है कि मृतका मुस्कान और आरोपी इमरान एक दूसरे को पहले से जानते थे. पिछले कुछ समय से दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे.

दिल्ली के तिलक नगर में 21 साल की मुस्कान की हत्या, जिम ट्रेनर  इमरान ने घर में अकेला देख चाकू से गोदा
दिल्ली के तिलक नगर में 21 साल की लड़की के मर्डर से सनसनी
  • दिल्ली के तिलक नगर में 21 साल की लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई
  • लड़की को चाकू मारने वाला शख्स जिम ट्रेनर बताया जा रहा है. हत्या के बाद से वह फरार है
  • मृतक मुस्कान एक स्टूडेंट थी और वह पार्ट टाइम मॉडलिंग भी करती थी
नई दिल्ली:

दिल्ली एक बार फिर हत्या की वारदात से दहल गई है. मामला तिलक नगर के ओल्ड महावीर नगर का है. घर में घुसकर 21 साल की मुस्कान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मुस्कान पर हमला करने वाला आरोपी एक जिम ट्रेनर बताया जा रहा है, जिसका नाम इमरान है. जानकारी के मुताबिक, उसने घर में घुसकर मुस्कान को अकेला देख मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है.

CCTV से हो रही आरोपी की पहचान

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या से जुड़े सुराग खोजने में जुट गई है. मृतक लड़की के दोस्त अमन के मुताबिक, मुस्कान की बहन ने फोन कर उसे तुरंत घर जाकर मुस्कान को देखने को कहा. उसने बताया कि मुस्कान को किसी ने उसे चाकू मार दिया है. वह तुरंत घर पहुंचा तब कर वहां एंबुलेंस भी आ चुकी थी. वह तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंची. वह भी पीछे-पीछे अस्पताल पहुंचा. लेकिन पुलिस ने उसे ऊपर नहीं जाने दिया.

मुस्कान का दोस्त अमन

मुस्कान का दोस्त अमन

इमरान ने घर में घुसकर मुस्कान को मारा चाकू

अमन ने बताया कि मुस्कान तीन बहनें हैं और उनका एक छोटा भाई है. घटना के समय मुस्कान घर में अकेली थी. उसकी बहनें चंडीगढ़ गई हुई थीं. बहन ने ही उसे बताया कि इमरान पिछले कुछ समय से मुस्कान को परेशान कर रहा था और उसके पीछे पड़ा हुआ था. जैसे ही ये घटना हुई तो सबसे पहले उस पर ही शक गया.

मुस्कान पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थी

अमन ने कहा कि बुधवार को शाम 5.40 के आसपास इमरान घर में घुसा और उसने मुस्कान की चाकू मारकर हत्या कर दी. मुस्कान के भाई आकाश ने उसे घर में घसते हुए देखा था. हालांकि मामले में पुलिस की तरफ से कुछ भी अपडेट सामने नहीं आया है. दोस्त ने बताया कि मुस्कान एक स्टूड़ेंट थी.  वह पार्ट टाइम मॉडलिंग भी करती थी. 

ये भी पढ़ें-जिम से बाहर निकले हरियाणवी सिंगर को गोलियों से भूना, 20 राउंड फायर कर दी दर्दनाक मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Murder, Tilak Nagar Murder, Delhi Girl Murder, Delhi Police, Murder In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com