विज्ञापन

सत्य निकेतन हादसे पर भड़का ABVP का गुस्सा, सिविक सेंटर का गेट तोड़कर MCD मुख्यालय में घुसे छात्र

सत्य निकेतन हादसे के विरोध में ABVP कार्यकर्ताओं ने MCD मुख्यालय का घेराव कर मुख्य गेट तोड़ दिया और परिसर के अंदर धरने पर बैठ गए. छात्रों ने हादसे के लिए MCD की कथित लापरवाही और भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया है.

सत्य निकेतन हादसे पर भड़का ABVP का गुस्सा, सिविक सेंटर का गेट तोड़कर MCD मुख्यालय में घुसे छात्र
सत्य निकेतन हादसे पर भड़का छात्र गुस्सा, MCD मुख्यालय में घुसकर ABVP का जोरदार प्रदर्शन.
NDTV

दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरी दिल्ली को हिलाकर रख दिया है. पुरानी इमारत के बेसमेंट में चल रही गैरकानूनी खुदाई की वजह से हुए इस हादसे में कई मासूम छात्रों की जान चली गई, जबकि कई जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. इस हादसे के बाद अब छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर है.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इस हादसे के विरोध में दिल्ली नगर निगम (MCD) के खिलाफ जोरदार हल्ला बोला. प्रदर्शनकारी छात्र सिविक सेंटर स्थित MCD मुख्यालय पहुंचे और नारेबाजी करने लगे. गुस्साए छात्रों का प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि वे सिविक सेंटर का मुख्य गेट तोड़कर अंदर परिसर में जा घुसे और धरने पर बैठ गए.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

छात्रों का क्या आरोप है?

छात्रों का आरोप है कि सत्य निकेतन में एक पुरानी इमारत के बेसमेंट में गैरकानूनी तरीके से खुदाई की जा रही थी. भ्रष्टाचार और लापरवाही के इस खेल की कीमत मासूम छात्रों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी.

ABVP छात्र नेता  "यह कोई कुदरती हादसा नहीं है, यह MCD के भ्रष्टाचार की वजह से हुई सीधी-सीधी हत्या है. पुरानी इमारत के बेसमेंट में अवैध खुदाई चल रही थी और निगम के अधिकारी आंखें मूंदकर बैठे थे. हमारी साफ मांग है. इस पूरे भ्रष्टाचार में शामिल तमाम अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड किया जाए, उन पर आपराधिक मुकदमा दर्ज हो. इसके साथ ही इस पूरी लापरवाही के जिम्मेदार MCD कमिश्नर को उनके पद से बर्खास्त किया जाए."

भारी पुलिस बल तैनात

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और MCD कमिश्नर को पद से नहीं हटाया जाता, तब तक उनका आंदोलन थमने वाला नहीं है. सिविक सेंटर परिसर के भीतर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और तनाव का माहौल बना हुआ है.

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है, "सत्य निकेतन हादसे के बाद अब राजनीति और प्रदर्शन का दौर तेज हो गया है. ABVP का साफ तौर पर मानना है कि बेसमेंट की अवैध खुदाई निगम अधिकारियों की मिलीभगत के बिना मुमकिन नहीं थी. यही वजह है कि छात्र आज सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे MCD मुख्यालय के भीतर दाखिल हो गए. अब देखना यह होगा कि इस हादसे के बाद जाग प्रशासन दोषियों पर कितनी सख्त कार्रवाई करता है ."

यह भी पढ़ें: Delhi Building Collapse: अमित शाह से लेकर अरविंद केजरीवाल तक... सत्य निकेतन हादसे पर किसने क्या कहा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Building Collapse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com