विज्ञापन

मैं गिरफ्तार होने को तैयार, लेकिन लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ता रहूंगा... दिल्ली रवाना होने से पहले बोले दीपके

दिल्ली में जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के लगभग 25,000 जवानों को तैनात किया गया है.

मैं गिरफ्तार होने को तैयार, लेकिन लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ता रहूंगा... दिल्ली रवाना होने से पहले बोले दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके
  • CJP संस्थापक अभिजीत दीपके मुंबई से दिल्ली विरोध प्रदर्शन के लिए रवाना हुए और सरकार पर बड़े आरोप लगाए
  • अभिजीत दीपके ने लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार बताया और गिरफ्तारी की तैयारी जताई
  • दिल्ली में जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर लगभग 28 हजार पुलिस बल तैनात किए गए हैं
मुंबई :

दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन के लिए मुंबई से रवाना होने से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि सरकार ‘डरी हुई' है. दीपके शनिवार सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर मध्य मुंबई के वर्ली स्थित ‘फोर सीजन्स होटल' से निकलकर दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे. मुंबई एयरपोर्ट पर दीपके ने कहा कि दिल्ली में कई रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है. मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं. राजधानी में कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं, ये सब क्या है.

अभिजीत दिपके ने कहा, "मुझे हैरानी होती है कि सरकार देश के युवाओं और लोगों से इतना क्यों डरती है. सभी रेलवे सेवा बंद करने की क्या जरूरत थी? मेट्रो रोकने की क्या जरूरत थी? उन्होंने इंटरनेट बंद कर दिया और सड़कें ब्लॉक कर दीं. उन्होंने नक्सल-प्रभावित इलाकों से CRPF फोर्स बुलाई और उन्हें दिल्ली में तैनात किया. सरकार क्या करना चाहती है? क्या ज्ञानेश कुमार उनके लिए इतने खास हैं कि वे अपने ही नागरिकों पर पुलिस की ताकत का इस्तेमाल करेंगे?"

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने कहा, "सोसायटी में घोषणा करके लोगों को विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की चेतावनी दी जा रही है. दिल्ली पुलिस घरों में जाकर लोगों से विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लेने को कह रही है, लेकिन हम क्यों न करें? विरोध करना हमारा मौलिक अधिकार है. आर्टिकल 19 हमें लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का मौलिक अधिकार देता है और हम ठीक यही करने वाले हैं."

जब उनसे पूछा गया कि क्या दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, तो उन्होंने, "अगर वे मुझे हिरासत में लेना या गिरफ्तार करना चाहते हैं, तो कर लें. मैं इसके लिए तैयार हूं; वे मुझे गिरफ्तार या हिरासत में ले लें. मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. UAPA लगाएं, NSA लगाएं; जो चाहें करें. लेकिन हम आज़ाद और निष्पक्ष चुनाव और इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ते रहेंगे."

इस बीच, दिल्ली में जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के लगभग 25,000 जवानों को तैनात किया गया है. दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन पर प्रवेश और निकास को लेकर पाबंदियां लगाई गई हैं. इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं, रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल और अन्य संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में आज कौन-कौन से रास्ते बंद? घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Protest, Jantar Mantar Protest, CJP Protest, CJP Founder Abhijeet Deepke, Abhijeet Dipke CJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com