दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज घोषणा की कि दिल्ली में प्राइमरी स्कूल फिर से खुलेंगे, जबकि सरकारी कर्मचारियों के लिए 50% वर्क-फॉर-होम ऑर्डर रद्द कर दिया गया है. गोपाल राय ने बताया, “दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए घर से काम करने का आदेश रद्द कर दिया गया है. सरकारी कार्यालय सोमवार से पूरी क्षमता के साथ फिर से खुल गए,”
जैसे ही शहर में हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ, वैसे ही पर्यावरण मंत्री ने राजमार्गों, सड़कों, फ्लाईओवर आदि से संबंधित निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध हटाने की भी घोषणा की. दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार सुबह 'बहुत खराब' गुणवत्ता में रहा, जो लगातार तीन दिनों तक दर्ज की गई 'गंभीर' श्रेणी से बेहतर है. हालांकि मामूली सुधार के बावजूद सुबह नौ बजे एक्यूआई 352 पर रहा.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढ़ें :Wipro, Nestle से धनी है तिरुपति मंदिर, 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक है संपत्ति
रविवार को, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण से लड़ने के लिए कार्रवाई की सिफारिश करने वाले केंद्रीय निकाय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली सरकार द्वारा पहले लगाए गए कुछ प्रतिबंधों को हटा दिया. केंद्रीय निकाय ने दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध हटा दिया. गैर-बीएस6 डीजल वाहनों पर से प्रतिबंध हटा दिया गया है. दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश की अब अनुमति है, और गैर-बीएस 6 डीजल वाहनों पर प्रतिबंध हटा दिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं