विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2023

दिल्ली : भलस्वा डेयरी में देर रात स्पेशल सेल की छापेमारी, मौके से हथियार भी बरामद

भलस्वा डेयरी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देर रात छापेमारी की. मौके पर खून के निशान भी मिले, खून के नमूने लेने के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया. साथ ही मौके से हथियार बरामद किए.

जिस घर में जहां रेड हुई वहां से 2 हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुए.
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने भलस्वा डेयरी में देर रात छापेमारी की. जहांगीरपुरी के फ्लैट से UAPA के तहत गिरफ्तार नौशाद और जगजीत सिंह से पूछताछ के बाद भलस्वा डेरी में हुई छापेमारी हुई. इस छापेमारी में हथियार बरामद हुए, साथ ही मौके पर देर FSL की टीम को भी बुलाया गया. FSL की टीम ने भलस्वा डेरी के घर से खून के कुछ नमूने लिए. जिस घर में रेड हुई वहां से 2 हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुए.

सूत्रों के मुताबिक नौशाद और जगजीत ने इस घर में किसी हत्याकांड को अंजाम दिया है और उसका वीडियो अपने हैंडलर को भेजा है. फिलहाल ये जांच जारी है कि किसकी हत्या की गई. गिरफ्तार जगजीत सिंह विदेश में बैठे खालिस्तानी आतंकियों से संपर्क में था. बताया ये भी जा रहा है कि अर्शदीप डल्ला के सम्पर्क में था. गिरफ्तार नौशाद आतंकी संगठन हरकत उल अंसार से जुड़ा हुआ था और डबल मर्डर के केस में सजा काट कर जेल से बाहर आया हुआ था.

ये भी पढ़ें : हत्या की कोशिश मामले में दोषी लक्षद्वीप के सांसद अयोग्य घोषित, अधिसूचना की गई जारी

ये भी पढ़ें : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhalswa Dairy, Delhi Police, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com