दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के भीतर गोलीबारी (Rohini court shootout) की घटना से सकते में आई दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell ) ने रोहिणी कोर्ट शूटआउट मामले में 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है.आरोपियों का नाम उमंग और विनय है. उमंग ने पूछताछ में बताया कि इस शूटआउट के लिए उसे टिल्लू उर्फ ताजपुरिया ने फ़ोन पर निर्देश दिया था.इसके बाद हमले में मारे गए दोनों बदमाशो के साथ मिलकर उमंग ने शूटआउट के पहले रोहिणी कोर्ट की रेकी की थी.
रोहिणी कोर्ट में गैंगवार : कभी टिल्लू-गोगी थे दोस्त, अब दुश्मनी में मारे जा चुके हैं 25 लोग
इसके अलावा विनय को उमंग ने अपने साथ इस सजिश में शामिल किया था. शूटआउट के पहले दोनों हमलावरों को उमंग और विनय अपने साथ कार में लेकर रोहिणी कोर्ट गए थे. यहां उमंग और विनय ने भी वकील की यूनिफार्म पहनी हुई थी. जैसे ही इन्हें पता चला कि हमलावर राहुल और जग्गा मारे गए ये दोनों भी वहां से फरार हो गए. इनकी गिरफ्तारी गेट नम्बर 4 के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर की गई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उमंग ने ही रोहिणी सेक्टर 28 में हमलावरों को शूटआउट से पहले एक किराए के कमरे में ठहरवाया था. 24 सितम्बर की सुबह उमंग दोनों शूटर के साथ रोहिणी सेक्टर 9 के एक मॉल में पहुंचा जहां तीनों ने वकील का ड्रेस पहना. उसके बाद तीनों रोहिणी कोर्ट पहुंचे, प्लान था कि उमंग बैक अप प्लान के लिए वकील के कपड़े पहन कर बाहर कार में मौजूद रहेगा. दोनों शूटर कोर्ट रूम में जाएंगे और जितेंद्र को ख़त्म करके वापस कार में बैठकर फ़रार होंगे. लेकिन प्लान फेल हुआ और शूटआउट के बाद उमंग कार लेकर फ़रार हो गया.
उमंग औऱ विनय दोनो हैदरपुर के रहने वाले हैं. उमंग के पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है. रेकी के दौरान दोनो मारे गए बदमाश हैदरपुर में उमंग के घर मे रह रहे थे. उमंग टिल्लू का साथी है. गौरतलब है कि रोहिणी कोर्ट में गैंगवार के चलते बदमाशों ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान पेशी पर लाए गए गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी को ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर ढेर कर दिया था. लेकिन स्पेशल सेल की टीम ने जवाबी कार्रवाई में दो हमलावर बदमाशों को भी वहीं मार गिराया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं