दिल्ली (Delhi) के जीटीबी एनक्लेव इलाके में दो गुटों में झगड़ा हो गया. इसके चलते गोली चली और एक शख्स की मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों पक्षों के बीच सुअरों को लेकर झगड़ा हुआ. यह पहली बार नहीं है जब दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़े हैं, पूर्व में भी दोनों पक्ष आमने सामने हो चुके थे. उस वक्त दोनों गुटों के मध्य मामला भी दर्ज हुआ था.
पुलिस के मुताबिक 5 सितंबर की रात को करीब 11 बजे सूचना मिली कि जीटीबी एनक्लेव के खेड़ा गांव में संदीप चंदोलिया और विकी के बीच सुअरों के कारण झगड़ा हुआ है, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से दोनों पक्षों के बीच झगड़े को शांत कराया. मामले को शांत कराने के बाद पुलिस मौके से चली गई. दोनों पड़ोसियो के बीच अप्रैल 2020 में भी झगड़ा हुआ था और बात इतनी बढ़ गई थी कि जिसे लेकर केस भी दर्ज है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस मामले में पुलिस को करीब दो घंटे के बाद 6 सितंबर की रात करीब एक बजे फिर सूचना मिली कि वहां पर गोली चली है. पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि 35 साल के विकास और 40 साल के सुरेश जो कि इलाके का घोषित अपराधी है, उसे गोली लगी है. बाद में विकास की मौत हो गई. दोनों संदीप चंदोलिया के रिश्तेदार हैं.
पुलिस ने इस मामले में संदीप चंदोलिया की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. साथ ही रॉकी और विकी नाम के 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है.
- - ये भी पढ़ें - -
* दिल्ली विधानसभा के ''मिस्ट्री टनल'' की उचित जांच होनी चाहिए, विशेषज्ञों ने कहा
* सेना के अफसरों से धोखाधड़ी करके 1.15 करोड़ रुपये ठगे, चार आरोपी गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं