दिल्ली पुलिस की कमान संभालने के तीसरे दिन दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर बालाजी श्रीवास्तव ने सड़कों पर उतर कर नाईट चेकिंग की. चेकिंग के दौरान पुलिस कमिश्नर ने सेंट्रल दिल्ली के दरियागंज, पूर्वी दिल्ली में मंडावली, आर के पुरम और साउथ कैंपस थानों का दौरा किया. इस दौरान वह दिल्ली पुलिस की तमाम पिकेट पर भी गए. कमिश्नर बालाजी ने अपनी नाईट पेट्रोलिंग के दौरान गाजीपुर बॉर्डर और लाल किले की सुरक्षा का भी जायजा लिया.
इस दौरान उन्होंने इंस्पेक्टर पुष्पलता से बातचीत की. पुष्पलता मंडावली थाने में एडिशनल एसएचओ हैं और 26 जनवरी को किसान हिंसा के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत के टैक्टर के सामने काफी देर तक अड़ी रहीं थीं. उन्होंने ट्रैक्टर रैली के दौरान अक्षरधाम में भीड़ को नियंत्रित करने में बहादुरी दिखाई थी.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कमिश्नर ने मध्यरात्रि में रात के समय पुलिसकर्मियों की उपस्थिति का निरीक्षण किया. उन्होंने थाने में मौजूद शिकायतकर्ताओं से भी बातचीत की और उन्हें हाल ही में शुरू की गई एकीकृत शिकायत निगरानी प्रणाली (आईसीएमएस) की विशेषताओं और पुलिस थाने में आए बिना ई-शिकायत दर्ज करने के लिए दिल्ली पुलिस की वेबसाइट का उपयोग करने की जानकारी दी.
सीपी, दिल्ली ने आईसीएमएस और व्यवहार कौशल पर पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण पर जोर दिया. यू-ट्यूब ट्यूटोरियल के माध्यम से दिल्ली पुलिस की शिकायत ई-फाइलिंग सुविधाओं को जनता के बीच अधिक लोकप्रिय बनाने पर भी जो दिया. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने कर्मियों की देखभाल करें और एक उत्साही टीम बनाने के लिए उनके साथ जुड़ें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं