दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात में आज बारिश हो सकती है. वहीं, हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इसके अलावा अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और यूपी के कुछ हिस्सों में ओले गिर सकते हैं. इससे पहले रविवार को, आईएमडी ने भविष्यवाणी की थी कि दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में 29 जनवरी और 30 जनवरी की रात को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी.
मौसम विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ बारिश होगी. एनसीआर क्षेत्र में, लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, इंदिरापुरम, नोएडा, गुरुग्राम और मानेसर में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई थी. मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि हरियाणा के भिवानी, उत्तर प्रदेश के किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ और गुलावती में भी हल्की बारिश होने की बात कही गई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को हुई हल्की बारिश के कारण सर्दी और बढ़ गई और अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए औसत से पांच डिग्री सेल्सियस कम है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी, से कई सड़कें बंद हैं और उड़ान भी प्रभावित होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को सुबह आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश एवं गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है. उन्होंने कहा कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 10 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान क्रमश: 6.1 डिग्री सेल्सियस तथा 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इस बीच, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक रात नौ बजे 357 दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें : उच्च शिक्षा में कुल नामांकन 7.5 प्रतिशत बढ़ा, महिलाओं के दाखिले में 13 लाख की वृद्धि: सर्वेक्षण
ये भी पढ़ें : कोच्चि हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं