दिल्ली में जानलेवा बनती जा रहे प्रदूषण से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. हवा की क्वालिटी यानी एयर क्वालिटी इंडेक्ट बेहद गंभीर कैटेगरी में पहुंच गया है. सोमवार के करीब-करीब पूरी दिल्ली में AQI 450 के पार और ज्यादातर जगहों पर 500 हो गया. NCR में भी हवा की क्वालिटी खराब है. बढ़ते प्रदूषण पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है. फिलहाल ऑनलाइन क्लासेस चलेंगी. वहीं, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपने क्लासेस ऑनलाइन मोड पर शिफ्ट कर दिए हैं.
दिल्ली में सोमवार सुबह औसत AQI 481 रिकॉर्ड किया गया. शाम को AQI 500 हो चुका था. अशोक विहार और बवाना में AQI 495 दर्ज किया गया. जबकि गुरुग्राम में AQI लेवल 576 तक पहुंच गया. प्रदूषण के साथ-साथ धुंध से भी दिक्कतें आई. आइए जानते हैं कोर्ट के आदेश के बाद कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल? प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली-NCR ने अपनाए कौन-कौन से उपाय? धुंध से फ्लाइट और रेल सेवा पर क्या पड़ा असर:-
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
- दिल्ली में वायु प्रदूषण के खतरनाक लेवल पर पहुंचने के बाद सोमवार को ही ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का चौथा फेज लागू किया गया है. इसके तहत कई प्रदूषण नियंत्रण उपाय लागू किए गए हैं. 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं. फिलहाल ऑनलाइन मोड पर पढ़ाई होगी. सरकारी, CBSC और ICSE बोर्ड के सभी स्कूल इसके दायरे में आएंगे. 10वीं और 12वीं के क्लासेस भी ऑनलाइन चलेंगे.
- हरियाणा सरकार ने बढ़ते प्रदूषण के कारण कक्षा 5 तक के स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का अधिकार डिप्टी कमिश्नर को दिया है. 19 नवंबर से पहली से पांचवीं तक के स्कूलों को ऑनलाइन क्लास कराने के निर्देश जारी किए थे. बाद में गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद में 12वीं तक के सभी स्कूल 23 नवंबर तक बंद करने का निर्देश दिया गया. यहां भी ऑनलाइन क्लासेस चलेंगी.
- यूपी की बात करें, तो यहां के कई शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है. दिल्ली-NCR में शामिल नोएडा और गुरुग्राम जैसे शहरों में AQI ‘गंभीर' श्रेणी में आ गया है. सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार ने जानकारी दी कि ग्रेप-4 लागू कर दिया गया है. NCR के दायरे में आने वाले जिलों के स्कूल मंगलवार से बंद रहेंगे. ऑनलाइन क्लासेस चलाई जाएंगी. गाजियाबाद के डीएम ने भी सोमवार को 12वीं तक के सभी स्कूलों को अनिश्चितकाल तक बंद करने का आदेश दिया है. गाजियाबाद में भी अब ऑनलाइन मोड पर पढ़ाई होगी.
- दिल्ली में प्रदूषण के डेंजर लेवल पर जाने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी ने भी 23 नवंबर तक सभी क्लासेस ऑनलाइन मोड पर शिफ्ट कर दी हैं. यानी फिलहाल कैंपस में फिजिकल क्लासेस नहीं चलेगी. ऑनलाइन मोड पर लेक्चर अटेंड किए जा सकेंगे. कैंपस में सभी कल्चरल एक्टिविटी भी रोकी गई है.
- दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है. इसी को लेकर प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्राधिकरण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, प्रशासन और पुलिस विभाग की ज्वांइट टीम गठित की गई है. ये टीम रात में निर्माण साइटों का निरीक्षण करेगी. इसके अलावा टीम शहर में लोगों को जागरूक करेगी कि किन-किन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है. साथ ही स्कूलों में सभी प्रकार की आउटडोर एक्टिविटी को बंद करने को कहा गया है.
- पंजाब में भी वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब है. यहां पराली जलाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं. रिमोट सेंसिंग सेंटर के आंकड़ों से पता चला है कि सोमवार को पंजाब में खेतों में पराली जलाने के 1,251 नए मामले सामने आए, जो इस मौसम में एक दिन में सबसे ज्यादा हैं. इसके साथ ही राज्य में ऐसे कुल मामलों की संख्या 9,655 हो गई है. 8 नवंबर को पंजाब में खेतों में पराली जलाने की 730 घटनाएं सामने आईं, जो सोमवार तक इस मौसम में एक दिन में सबसे ज्यादा थीं. हालांकि, अभी तक स्कूलों को बंद करने का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है.
- केंद्रीय सचिवालय सेवा (CSS) अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक संगठन ने दिल्ली की वायु गुणवत्ता में खतरनाक स्तर पर आई गिरावट को रेखांकित करते हुए वर्क फ्रॉम होम की परमिशन मांगी है. संगठन ने प्रदूषण स्तर के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए घर से काम करने, काम के घंटे अलग-अलग करने और सभी कार्यालय भवनों में एयर प्यूरीफायर लगाने की मांग की.
- दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने 18 नवंबर 2024 की सुबह 8 बजे से दिल्ली-NCR में बदले हुआ ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे फेज को लागू कर दिया है. दिल्ली सीएम आतिशी ने बढ़ते प्रदूषण को मेडिकल इमरजेंसी बताया है. उन्होंने कहा कि BJP शासित राज्यों में पराली जलाने से दिल्ली की हवा प्रदूषित हो रही है.
- दिल्ली सरकार ने बच्चों, बुजुर्गों, सांस के रोगियों, दिल के मरीजों और पुरानी बीमारियों से पीड़ितों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है. एनसीआर राज्य सरकारें चाहे तो सार्वजनिक, निगम और निजी दफ्तरों में 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दे सकती हैं. सभी तरह के कंस्ट्रक्शन के काम बंद रहेंगे. कूड़ा जलाने पर सख्त पाबंदी है.
- दिल्ली-NCR में धुंध की वजह से पालम समेत कुछ इलाकों में विजिबिलिटी घटकर 150 मीटर रह गई. इस वजह से 100 फ्लाइट के ऑपरेशन में देरी हुई. एअर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट की 15 फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं. इनमें से 13 फ्लाइट्स जयपुर, एक लखनऊ और एक देहरादून डायवर्ट हुईं. वहीं 20 से ज्यादा ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है. जबकि 15 ट्रेनें लेट हुईं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं