विज्ञापन

अवमानना की कार्रवाई हो मीलॉर्ड! दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद होने पर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि मेट्रो स्टेशन भी बंद हैं. इस बीच सुप्रीम कोर्ट में अवमानना की एक और याचिका दायर की गई है. जिसमें आदेश का पालन नहीं करने की बात कही गई है.

अवमानना की कार्रवाई हो मीलॉर्ड! दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद होने पर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका
सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका फिर दाखिल (फाइल फोटो)
  • CJP के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के 47 स्टेशनों को बंद रखा गया है.
  • जिसके खिलाफ सु्प्रीम कोर्ट में अवमानना की याचिका दायर की गई है.
  • जिसमें कहा गया है कि आदेश नहीं माना गया और पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रखने पर कार्रवाई हो.
नई दिल्ली:

दिल्ली में कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद हैं, जबकि कई ट्रेनों को भी निरस्त किया गया है. इस बीच शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने मेट्रो स्टेशन बंद नहीं रखने का फैसला दिया था. हालांकि आज होने वाले प्रदर्शन को लेकर दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशन को बंद रखा गया है. जबकि कुछ ट्रेनों को भी निरस्त किया गया है. इस बीच सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि अधिकारियों ने कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करते हुए दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर रोक जारी रखी है. इस पर कार्रवाई होनी चाहिए. 

दिल्ली में लोगों को परेशानियों का जिक्र 

सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई अवमानना की याचिका में याचिका में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन (IAS), दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार (IPS) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की चेयरपर्सन डी. थारा (IAS) के खिलाफ अवमानना ​​की कार्रवाई शुरू करने की मांग की गई है. याचिका में कहा गया है कि जिन लोगों पर अवमानना ​​का आरोप है, उन्होंने जानबूझकर ट्रांजिट कॉरिडोर में पूरी तरह से शटडाउन बनाए रखा, बिना वजह ट्रेनें रद्द करना जारी रखा और साफ-सुथरी ट्रैफिक और ट्रांजिट एडवाइजरी जारी करने या उसका प्रचार करने में नाकाम रहे है. इसलिए इस पर कार्रवाई होनी चाहिए. 

ये वीडियो भी देखिए

याचिका में यह भी कहा गया है कि जानबूझकर किए गए इस अवज्ञापूर्ण व्यवहार ने नेशनल कैपिटल टेरिटरी में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे जरूरी यात्रा करने वाले लोग फंस गए हैं. यह इस माननीय न्यायालय के अधिकार और गरिमा को दरकिनार करने और कमजोर करने की जानबूझकर की गई कोशिश है.

दिल्ली में 47 मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली में कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है. जिसके चलते दिल्ली पुलिस हाईअलर्ट पर है. दिल्ली में आने वाली सभी बॉर्डर पर सख्ती रखी जा रही है. वहीं दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर, संसद मार्ग समेत लुटियंस के सभी रास्तों को सख्ती बरत रखी है. वहीं दिल्ली मेट्रो की 47 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा गया है. जबकि कई ट्रेनों को आज कैंसिल किया गया है.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में CJP प्रदर्शन से कांग्रेस ने बनाई दूरी, आज कहां रहेंगे राहुल गांधी; AAP समेत इन दलों का समर्थन 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro Station, Delhi Metro Station Close List, CJP Protest, Supreme Court Order Violation, Supreme Court News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com