- दिल्ली में CJP ने 10 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान किया है. जिसमें कई राजनीतिक दलों का समर्थन है.
- हालांकि कांग्रेस ने इस प्रदर्शन से दूरी बनाई हुई है. राहुल गांधी भी आज दिल्ली में नहीं रहेंगे.
- राहुल गांधी दिल्ली से आज चेन्नई रवाना होंगे, वह यहां आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे.
दिल्ली में कॉकरोज जनता पार्टी CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है. CJP के प्रदर्शन को कुछ राजनीतिक दलों ने समर्थन दिया है. लेकिन मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इस प्रदर्शन से दूरी बनाई है. पिछले तीन से चार दिनों से दिल्ली में लगातार प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी आज दिल्ली में नहीं रहेंगे. वह आज चेन्नई में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे. कांग्रेस पार्टी ने सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर फिलहाल कोई बयान नहीं दिया है. वहीं आम आदमी पार्टी और कुछ लेफ्ट दलों ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को समर्थन दिया है.
चेन्नई में रहेंगे राहुल गांधी
दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर हाई अलर्ट हैं, लेकिन राहुल गांधी पर भी आज सबकी नजरें हैं. क्योंकि सीजेपी का प्रदर्शन भी मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ है, जबकि राहुल गांधी भी पिछले तीन दिनों से दिल्ली में लगातार ज्ञानेश कुमार को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. लेकिन राहुल गांधी 10 अक्टूबर को चेन्नई में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे. कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राहुल का दौरा पहले से ही तय है. पार्टी ने सीजेपी के प्रदर्शन से खुद को पूरी तरह से दूर रखा है. राहुल आज दिल्ली से सीधे चेन्नई के लिए रवाना होंगे और वहां छात्रों से संवाद करेंगे.
CJP के प्रदर्शन में यह दल होंगे शामिल
कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को कई राजनीतिक दलों ने समर्थन दिया है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने समर्थन दिया है. माना जा रहा है कि इस प्रदर्शन में कुछ नेता शामिल हो सकते हैं. हालांकि आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. वामपंथी दल जिसमें CPI-M और CPI ने भी समर्थन दिया है. जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय और JNU से जुड़े कुछ छात्र संगठन भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे. कुछ किसान संगठनों ने भी इस प्रदर्शन को समर्थन दिया है. हालांकि कई मुख्य राजनीतिक दलों ने फिलहाल इस प्रदर्शन से पूरी तरह से दूरी बनाई हुई है.
सोनम वांगचुक ने भी बनाई दूरी
खास बात यह है कि CJP के पहले प्रदर्शन में शामिल हुए सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी इस बार के प्रदर्शन से दूरी बना रखी है. उन्होंने 9 अक्टूबर को ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके दूरी बनाने की बात कही है. उन्होंने लिखा कि 'मैं दिल्ली में आप सभी के साथ नहीं जुड़ पाऊंगा, हम आने वाली सर्दियों की तैयारियां कर रहे हैं.' बता दें कि सोनम वांगचुक ने इससे पहले सीजेपी के प्रदर्शन में जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल की थी. लेकिन आज के कार्यक्रम में वह शामिल नहीं होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं