विज्ञापन

IND A vs PAK A मैच में अटकी फैंस की सांसें, टकरा गए वैभव सूर्यवंशी और विप्रज निगम, दर्द से कराह उठे

पाकिस्तान ए और भारत ए के बीच मैच एक बड़ा हादसा टल गया जब वैभव सूर्यवंशी और साथी खिलाड़ी आपस में टकरा गए. विप्रज निगम के साथ उनकी टक्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

IND A vs PAK A मैच में अटकी फैंस की सांसें, टकरा गए वैभव सूर्यवंशी और विप्रज निगम, दर्द से कराह उठे
Vaibhav Sooryavanshi को लगी चोट
BCCI

पाकिस्तान ए और भारत ए के बीच मैच के दौरन एक ऐसी घटना हुई जिसने फैन्स की सांसें अटका दी थी. दरअसल 15 साल  के वैभव सूर्यवंशी फील्डिंग के दौरान अपने साथी खिलाड़ी  विप्रज निगम से टकरा गए. आपस में टकरा जाने के बाद वैभव दर्द से कराह रहे थे. हालांकि कुछ ही समय में वैभव अपने दर्द को भुलाकर फील्डिंग करते हुए नजर आए लेकिन फैन्स के मन में यह संदेह पैदा कर दिया कि क्या वैभव पूरी तरह से फिट हैं. हालांकि जिस तरह से वैभव फील्डिंग कर रहे थे उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है. 

हुआ ये कि हर्षित राणा की एक लेंथ गेंद को माज सदाकत ने ऑन-साइड की तरफ की ओर खेला,  गेंद स्क्वायर लेग के ऊपर से बाउंड्री की ओर गई, जहां, वैभव ने गेंद को पकड़ने की कोशिश की, गेंद को पकड़ने की कोशिश में वैभव साथी खिलाड़ी विप्रज निगम से टकरा गए. दोनों खिलाड़ियों के टक्कर को देखकर ऐसा लगा कि यह एक बड़ा हादसा है लेकिन जिस तरह से वैभव ने चोट को भुलाकर फील्डिंग शुरू कि उसने फैन्स को राहत दी. 

मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पाकिस्तान के खिलाफ हर्षित राणा काफी जोश में नजर आए हैं और पाक बल्लेबाजों को डरा कर रखा हुआ है. ये खबर लिखे जाने तक पाक के 3 विकेट गिर गए थे. 

यह भी पढ़ें | PAK ओपनर शमीम हुसैन से भिड़े हर्षित राणा, विकेट गिरते ही IND A vs PAK A मैच में हाई-वोल्टेज ड्रामा 

यह भी पढ़ें | India vs Pakistan LIVE Score: पाकिस्तान का स्कोर 100 रन के पार, हर्षित राणा दिख रहे खतरनाक

यह भी पढ़ें | IND A vs PAK A : नो हैंडशेक' के बाद टॉस पर बवाल, सिक्के के फैसले को लेकर आमने-सामने आए दोनों कप्तान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India, Pakistan, India A, Vipraj Nigam, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com