दिल्ली मेट्रो रेल निगम यानी DMRC ने अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले IPL मैच को ध्यान में रखते हुए 27 अप्रैल को संचालित होने वाली अंतिम मेट्रो ट्रेन के समय में बदलाव किया है. DMRC ने अंतिम ट्रेन के समय को आगे बढ़ा दिया है. DMRC द्वारा आखिरी ट्रेन की टाइमिंग में ये बदलाव सिर्फ मैच वाले दिन के लिए किया गया है. ये बदलाव दिल्ली मेट्रो के तमाम रूट्स के लिए किया गया है.
Delhi Metro has extended last train timings on all lines for IPL match at Arun Jaitley Stadium on 27th April ensuring smooth and hassle-free travel for all cricket lovers heading home after the game. @DelhiCapitals @RCBTweets #DelhiMetro #IPL2026 pic.twitter.com/yxiVBDFETQ
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) April 26, 2026
ट्रेन की टाइमिंग में किए गए बदलाव को लेकर DMRC ने एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया है. इस पोस्ट में DMRC की तरफ से कहा गया है कि ये बदलाव सिर्फ मैच वाले दिनों के लिए है. इस सोशल मीडिया पोस्ट में DMRC ने ट्रेनों का बदला हुआ समय भी टेबल के साथ पोस्ट किया है. इस बदलाव के बाद अब तमाम रूट्स पर आखिरी ट्रेन का संचालन रात 11 बजे से डेढ़ बजे तक होगा. दिल्ली मेट्रो ने ये फैसला आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है.
यह भी पढ़ें: नोएडा मेट्रो में निकलीं बंपर नौकरियां: 2 लाख तक सैलरी और 56 साल की उम्र तक मौका, जानें आवेदन का पूरा तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं