विज्ञापन

नोएडा मेट्रो में निकलीं बंपर नौकरियां: 2 लाख तक सैलरी और 56 साल की उम्र तक मौका, जानें आवेदन का पूरा तरीका

नोएडा मेट्रो (NMRC) Recruitment 2026: डिप्टी जनरल मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर आवेदन शुरू. 2 लाख तक सैलरी और 56 साल तक की उम्र वालों को मौका. जानें योग्यता और आवेदन प्रोसेस.

नोएडा मेट्रो में निकलीं बंपर नौकरियां: 2 लाख तक सैलरी और 56 साल की उम्र तक मौका, जानें आवेदन का पूरा तरीका
आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को उनके अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के माध्यम से फाइनल सिलेक्शन होगा.

Noida metro nmr recruitment 2026 : अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो नोएडा मेट्रो आपको बड़ा मौका दे रही है. NMRC ने कुल 9 महत्वपूर्ण पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. ये भर्तियां डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) और असिस्टेंट मैनेजर (AM) के स्तर पर की जा रही हैं. साल 2026 की इस नई भर्ती में न केवल मोटी सैलरी मिल रही है, बल्कि अनुभवी उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा में भी काफी छूट दी गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन, योग्यता क्या है और सैलरी कितनी मिलेगी. 

Noida metro nmr recruitment 2026 : किन पदों पर हो रही है भर्ती?

डिप्टी जनरल मैनेजर: प्रोजेक्ट-फाइनेंस, कंपनी सेक्रेटरी, ऑपरेशंस और प्रोजेक्ट.

असिस्टेंट मैनेजर: प्रोजेक्ट डिजाइन, इलेक्ट्रिकल, आईटी, प्रॉपर्टी बिजनेस और ह्यूमन रिसोर्स (HR).

योग्यता और अनुभव

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता काफी विशिष्ट रखी गई है. उदाहरण के लिए, DGM (फाइनेंस) के लिए CA या ICMAI की डिग्री के साथ 8 साल का अनुभव अनिवार्य है. वहीं, DGM (कंपनी सेक्रेटरी) के लिए ICSI की सदस्यता जरूरी है. खास बात यह है कि अनुभव का एक हिस्सा मेट्रो या रेलवे सेक्टर से होना चाहिए.

उम्र सीमा और Salary

DGM पद: 70,000 से 2,00,000 प्रति माह.

असिस्टेंट मैनेजर: 50,000 से 1,60,000 प्रति माह.

आयु सीमा

अगर आप 'डिप्यूटेशन' के जरिए आवेदन कर रहे हैं, तो अधिकतम उम्र 56 साल हो सकती है. वहीं 'डायरेक्ट रिक्रूटमेंट' के लिए उम्र सीमा 45 साल तय की गई है.

कैसे करें आवेदन? 

  • यह प्रोसेस पूरी तरह ऑफलाइन है, इसलिए सावधानी बरतें:
  • आधिकारिक वेबसाइट www.nmrcnoida.com पर जाएं.
  • 'Careers' सेक्शन से विज्ञापन संख्या NMRC/HR/Rectt/02/2026 का फॉर्म डाउनलोड करें.
  • फॉर्म भरकर अपने दस्तावेज (आयु, डिग्री, अनुभव प्रमाण पत्र, सैलरी स्लिप) अटैच करें.

इसे 30 अप्रैल 2026 तक इस पते पर भेजें

जनरल मैनेजर (HR), NMRC लिमिटेड, ब्लॉक III, तीसरी मंजिल, गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 29, नोएडा - 201301.

सेलेक्शन प्रोसेस

आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को उनके अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट (Shortlist) किया जाएगा, जिसके बाद लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के माध्यम से फाइनल सिलेक्शन होगा.

यह भी पढ़ेंKajal Meena Case : DM या SDM रिश्वत लेते हुए पकड़े गए तो क्या होता है? काजल मीणा के केस ने उठाए सवाल

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Metro Jobs 2026, NMRC Vacancy 2026, Metro Recruitment, Govt Jobs In Noida, Assistant Manager IT Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com