विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन आज भी बंद, राजीव चौक, ITO , मंडी हाउस और सुप्रीम कोर्ट शामिल, पढ़ें DMRC एडवाइजरी

Delhi Metro Station Closed: दिल्ली मेट्रो के आज 18 स्टेशनों को बंद कर दिया गया है. इसमें राजीव चौक, आईटीओ, मंडी हाउस, सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली मेट्रो शामिल हैं.

दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन आज भी बंद, राजीव चौक, ITO , मंडी हाउस और सुप्रीम कोर्ट शामिल, पढ़ें DMRC एडवाइजरी
Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद
NDTV
नई दिल्ली:

Delhi Metro News Today: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन आज भी बंद हैं. इसमें राजीव चौक, ITO , मंडी हाउस और सुप्रीम कोर्ट जैसे स्टेशन शामिल हैं. डीएमआरसी ने लगातार चौथे दिन ये बड़ा फैसला लिया है. सुबह 7.30 बजे से ये आदेश प्रभावी रहेगा. इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (DMRC) का कहना है कि सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया है. दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद होने से पिछले कुछ दिनों में ऑफिस कर्मचारियों, छात्रों और रोजाना कारोबार के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है.

1. लोक कल्याण मार्ग
2. राजीव चौक
3. पटेल चौक
4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
5. बाराखंभा रोड
6. सुप्रीम कोर्ट
7. सेवा तीर्थ
8. जनपथ
9. मंडी हाउस
10. केन्द्रीय सचिवालय
11. आईटीओ
12. दिल्ली गेट
13. इंद्रप्रस्थ
14. खान मार्केट
15. जोर बाग
16. शिवाजी स्टेडियम
17. झंडेवालान
18. नई दिल्ली

यात्रियों का कहना है कि उन्हें ऑफिस पहुंचने के लिए रोजाना कैब, ऑटो पर 400-500 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं. आज से वीकेंड होने के कारण भी शनिवार-रविवार को भी दिक्कतें बढ़ेंगी. राजीव चौक, मंडी हाउस जैसे इंटरचेंज पर लोगों को ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं.  

मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ के आसपास तमाम ऑफिस भी हैं. सरकारी मंत्रालय और विभाग के कर्मचारी जो रोजाना दफ्तर जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है. सेवा तीर्थ, जहां प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री कार्यालय और अन्य सरकारी विभाग हैं, वहां भी स्टेशन बंद हैं. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री भी मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशान हैं. 

उधर,  जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए हैं. इन्हें मोटी चेनों से जोड़ा गया है और वेल्डिंग की गई है, ताकि इन्हें हिलाया डुलाया नहीं जा सके.

नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद होने से यात्रियों को थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर स्टेशन पहुंचने को कहा गया है. स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्रियों का कहना है कि वो 30-40 रुपये में अपने घर या ऑफिस तक पहुंच जाते थे, लेकिन अब भारी खर्च करना पड़ रहा है. 

ये भी पढ़ें - अब नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी बंद, आज टोटल 18 स्टेशन बंद, DMRC का बड़ा फैसला

ये भी पढ़ें - ऑफिस कैसे जाएं, ऑटो-कैब वाले 400 रुपये मांग रहे... दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशान यात्रियों का दर्द छलका
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro Station Closed, DMRC Advisory, Delhi Metro News, Delhi Metro News Today, CJP Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com