विज्ञापन

ऑफिस कैसे जाएं, ऑटो-कैब वाले 400 रुपये मांग रहे... दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशान यात्रियों का दर्द छलका

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के गुरुवार सुबह से ही 16 मेट्रो स्टेशन बंद हैं. जिसमें राजीव चौक, मंडी हाउस जैसे व्यस्त स्टेशन भी शामिल हैं. जिससे यात्रियों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ऑफिस कैसे जाएं, ऑटो-कैब वाले 400 रुपये मांग रहे... दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशान यात्रियों का दर्द छलका
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद होने से यात्री हो रहे परेशान
  • दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद होने से यात्रियों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है.
  • यात्रियों को कैब और ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है. जिसका किराया अचानक से बढ़ गया है.
  • यात्रियों का कहना है कि जल्द से जल्द समस्या का समधान निकाला जाना चाहिए.
नई दिल्ली:

दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा कारणों से राजीव चौक, मंडी हाउस, पटेल चौक और जनपथ समेत 16 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं. यह सभी स्टेशन गुरुवार को सुबह 7 बजकर 30 मिनट से अगले आदेश तक बंद रहेंगे. ऐसे में यात्रियों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों को सुबह से ही परेशानियां हो रही हैं. यात्रियों ने सरकार से जल्द से जल्द इस मामले में कदम उठाने की मांग की है. इससे पहले बुधवार को भी यह 16 मेट्रो स्टेशन बंद रहें थे. दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे काकरोज जनता पार्टी के प्रदर्शन की वजह से यह मेट्रो स्टेशन सुरक्षा के लिहाज से बंद किए गए हैं. 

कैब का किराया महंगा

यात्रियों का कहना है कि हमें आने-जाने में परेशानी हो रही है. लोगों को लंबी दूरी तक पैदल चलना पड़ता है. हम कब तक इस परेशानी का सामना करते रहेंगे? सरकार को कदम उठाने चाहिए, लेकिन उन्हें यह भी देखना चाहिए कि लोगों को कितनी दिक्कत हो रही है. यात्रियों का कहना है कि कैब और ऑटो का सहारा लेना पड़ रहा है. लेकिन किराया महंगा है. कैब के रेट 400 रुपए तक चले गए हैं. ऐसे में परेशानियों पर यात्रियों ने जल्द समाधान की मांग की है. 

दिल्ली मेट्रो के ये 16 स्टेशन हैं बंद 

  • लोक कल्याण मार्ग
  • राजीव चौक
  • पटेल चौक
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  • बाराखंभा रोड
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सेवा तीर्थ
  • जनपथ
  • मंडी हाउस
  • केन्द्रीय सचिवालय
  • आईटीओ
  • दिल्ली गेट
  • इंद्रप्रस्थ
  • खान मार्केट
  • जोर बाग
  • शिवाजी स्टेडियम

दिल्ली मेट्रों ने यहां दी इंटरचेंज की सुविधा 

हालांकि दिल्ली मेट्रो ने राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट जैसे व्यस्ततम स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेन बदलने यानि इंटरचेंज की सुविधा दी है. लेकिन  बाहर निकलने का रास्ता बंद होने के कारण नौकरीपेशा लोग और छात्र अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान नजर आ रहे हैं. क्योंकि यह दिल्ली के व्यस्त स्टेशन माने जाते हैं, जहां से हर दिन बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं. इसके अलावा पीक ऑवर में यहां सबसे ज्यादा परेशानियां होती हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

पटेल चौक, आईटीओ, खान मार्केट और बाराखंबा रोड जैसे व्यावसायिक और प्रशासनिक केंद्रों के स्टेशन बंद होने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी ऑफिस जाने वालों को हुई. राजीव चौक के बाहर खड़े एक यात्री का कहना था कि उसे जल्द ही ऑफिस पहुंचना था, लेकिन स्टेशन पहुंचा तो यह बंद था. ऐसे में अब मुझे अगले स्टेशन से ऑटो लेना पड़ेगा, जिसमें भारी ट्रैफिक से समय भी बर्बाद हो रहा है. 

मेट्रो स्टेशनों के बाहर अर्धसैनिक बलों

यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बंद स्टेशनों के बाहर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद ही इन स्टेशनों को दोबारा खोलने पर फैसला लिया जाएगा. तब तक यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे केवल खुले हुए स्टेशनों का उपयोग करें और घर से निकलने से पहले दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक अपडेट्स को जरूर देख लें, ताकि उन्हें अनावश्यक दिक्कतों का सामना न करना पड़े.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR में आज भी बरसात, यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, आज का मौसम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro, Delhi Metro Close, Rajiv Chowk Metro Station, Delhi Metro Update, Delhi Metro News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com