विज्ञापन

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते जंतर-मंतर पर अलर्ट, मिंटो रोड, जनपथ रोड पूरी तरह बंद, 57 मेट्रो बंद

दिल्ली में जंतर-मंतर पर होने वाले CJP के प्रदर्शन को लेकर हाई अलर्ट है. सुबह से ही पूरे लुटियंस को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. 57 मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से बंद हैं. दिल्ली में सुबह 4 बजे से ही भारी बंद है.

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर सुबह से ही हाई अलर्ट
  • दिल्ली में जंतर-मंतर पर होने वाले CJP के प्रदर्शन को लेकर सुबह से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
  • दिल्ली में कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि सुबह से ही 57 मेट्रो स्टेशन भी बंद किए हैं.
  • दिल्ली पुलिस ने सुबह से ही बॉर्डर पर वाले इलाकों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी है.

दिल्ली में कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) ने SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है. दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी है. जिसके बाद पूरी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर लिया है. राजधानी के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल मुस्तैद हैं. सुबह से 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया गया है. दिल्ली से लगने वाली दूसरे शहरों की सीमाओं पर भारी बैरिकेडिंग की गई है. सुबह से ही पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर नजर आ रही है. इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने सभी 15 जिलों में आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को हिरासत में लिया है, सूत्रों की तरफ से यह जानकारी आई है. सुबह से ही निगरानी बढ़ा दी गई है धारा-163 लागू हैं. ऐसे में यहां नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है. 

दिल्ली में कैसा है सुबह का माहौल 

दिल्ली में 10 अक्टूबर की सुबह से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मध्य दिल्ली और लुटियंस जोन में धारा-163 लागू की गई है, पुलिस ने रात से ही जगह-जगह बैरिकेडिंग की है, आम दिनों की अपेक्षा आज इन इलाकों में सुबह के वक्त चहल पहल भी कम दिखी है, पुलिस की गाड़ियों के सायरन सुनने को मिल रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस ने अपील की है कि 5 से ज्यादा लोग यहां नहीं जुट सकते हैं. जनपथ रोड, कनॉट प्लेस के इलाकों में सुरक्षा सुबह से ही बढ़ा दी है. वीकेंड होने की वजह से आम तौर पर यहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रहती है. लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दिल्ली पुलिस ने करीब 38 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है. जबकि दिल्ली में आज और कल शराब की दुकानें भी बंद कर दी गई हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

जंतर-मंतर पर भारी बैरिकेडिंग

दिल्ली में जंतर-मंतर पर भारी बैरिकेडिंग की गई है. यहां रात से ही पुलिस हाई अलर्ट पर चल रही है. जंतर मंतर पर धारा-163 को लेकर सुबह से ही अनाउंस किया जा रहा है, यहां लोगों को भीड़ नहीं लगाने की सलाह दी गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके अलावा दिल्ली में चुनाव आयोग के मुख्यालय पर भी सुबह से ही सुरक्षा बढ़ाई गई हैं. अशोक रोड पर रास्ता बंद किया गया है और यहां बैरिकेडिंग हुई है. चुनाव आयोग के मुख्यालय पर सुबह से ही पुलिसकर्मियों की सुरक्षा बढ़ा दी है.

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली में 2 दिन शराब दुकानें बंद 

दिल्ली में 2 दिन शराब दुकानें भी बंद कर दी गई हैं. 9 और 10 अक्टूबर की रात से ही शराब दुकानें बंद हैं. इसमें भारतीय और विदेशी शराब दुकानें मॉल में भी बंद रखी जाएगी. पुलिस ने अवैध शऱाब कोो लेकर भी सुरक्षा बढ़ाई है. दिल्ली के बॉर्डर इलाकों पर भी पुलिस ने सुरक्षा मुस्तेद कर रखी है.

ये भी पढे़ंः चुनाव आयोग ने अब फॉर्म 7 को लेकर भी बदला नियम, एक व्यक्ति 10 नाम ही हटवा या जुड़वा पाएगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJP Protest, CJP Protest 10 October, Delhi CJP Protest LIVE, Delhi Jantar Mantar, Jantar Mantar CJP Protest Live
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com