दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मैचों के दौरान कॉम्प्लिमेंट्री टिकट की कालाबाजारी में नए नए खुलासे हो रहे हैं. इस रैकेट में डीडीसीए (DDCA) का एक बड़ा अधिकारी, स्टेडियम के बगल में मौजूद पेट्रोल पंप का कर्मचारी और दर्जनों युवक शामिल बताए जा रहे हैं. इस मामले में पुलिस अजय नाम के एक शख्स की तलाश कर रही है.
अजय पर आरोप है कि वह अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर टिकट और कम्प्लीमेंटरी पास DDCA स्टाफ से लेकर बेचता है. अजय कल लखनऊ में मैच का टिकट बेच रहा था. अजय पर दिल्ली में कई सिनेमाघर पर फिल्म की टिकट और कॉमनवेल्थ में भी टिकट बेचने के केस है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पैन इंडिया टिकट कालाबाजारी का सरगना है अजय
अजय पर आरोप है कि वह पूरे भारत में किसी भी इवेंट, मैच का ब्लैक टिकट बेचता है. वह डिस्ट्रिक्ट एप, बुक माय शो और स्टेडियम स्टाफ की मिलीभगत से इसे अंजाम देता था.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह कोई सड़क किनारे टिकट बेचने वाला छोटा गैंग नहीं था, बल्कि पूरी प्लानिंग और नेटवर्क के साथ चलाया जा रहा वीआईपी पास सिंडिकेट था. आरोप है कि हर मैच से पहले टिकटों की डिमांड का आकलन किया जाता था और उसी हिसाब से रेट तय होते थे. जिस मैच में बड़े खिलाड़ी होते थे, खासकर विराट कोहली जैसे स्टार, वहां टिकटों की कीमत आसमान छू जाती थी.
दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले के दौरान सबसे ज्यादा कालाबाज़ारी हुई. विराट कोहली को देखने के लिए भारी भीड़ और जबरदस्त डिमांड का फायदा उठाकर एक-एक कॉम्प्लिमेंट्री पास 80 हजार रुपये तक में बेचा गया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में IPL पास में बड़ा घोटाला, 80 हजार में बिकता था कोहली के मैच वाला पास, पेट्रोल पंप से चल रहा था नेटवर्क
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं