विज्ञापन

'16 साल की लंबी कानूनी लड़ाई... जो कहा वही सच साब‍ित हुआ' , लल‍ित मोदी ने जारी क‍िया VIDEO; भारत लौटने का ऐलान

ट्रिब्यूनल के फैसले के बाद लल‍ित मोदी ने कहा क‍ि वह भारत लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

'16 साल की लंबी कानूनी लड़ाई... जो कहा वही सच साब‍ित हुआ' , लल‍ित मोदी ने जारी क‍िया VIDEO; भारत लौटने का ऐलान
ल‍ल‍ित मोदी ने भारत वापस लौटने का क‍िया ऐलान.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाउंडर ललित मोदी ने भारत लौटने का ऐलान किया है. ट्रिब्यूनल के फैसले के बाद लल‍ित मोदी ने कहा क‍ि वह भारत लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.  बता दें, स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स फॉरफीचर ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट (SAFEMA) के तहत अपीलीय ट्रिब्यूनल ने 2009 के IPL साउथ अफ्रीका FEMA मामले में ED के ज्यादातर निष्कर्षों और पेनल्टी को रद्द करके ललित मोदी और अन्य अपीलकर्ताओं को बड़ी राहत दी है. 

ट्रिब्यूनल के फैसले का ज‍िक्र करते हुए लल‍ित मोदी ने कहा कि उनकी 16 साल लंबी कानूनी लड़ाई रंग लाई है. बुधवार को जारी क‍िए गए एक वीड‍ियो में लल‍ित मोदी ने कहा क‍ि वे भारत लौटने की योजना बना रहे हैं. 

'मैंने 16 साल तक लड़ाई लड़ी है' 

लल‍ित मोदी ने कहा, "कल आए फैसले से मैं बहुत खुश हूं. यह सच में एक बहुत अच्छा दिन रहा है. मैंने 16 साल तक लड़ाई लड़ी है. मैंने मीडिया और सभी से जो कुछ भी कहा था, आखिरकार वही सच साबित हुआ है. मुझे बहुत खुशी है कि ट्रिब्यूनल ने मेरे पक्ष में फ़ैसला सुनाया है. मुझे सिर्फ IPL की भलाई की चिंता थी और किसी चीज की नहीं. वह मेरे लिए सबसे ज्‍यादा मायने रखता है. अब वह अध्याय पीछे छूट चुका है, मैं अपनी ज‍िंदगी में आगे बढ़ूंगा और भारत लौटने का इंतजार कर रहा हूं.'' 

लल‍ित मोदी ने आगे कहा, ''मैं शायद इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत में वापस आऊंगा। अक्टूबर में मेरी बेटी को बेटा होने वाला है, और उम्मीद है कि सब ठीक रहेगा और मैं भारत वापस आ जाऊंगा." 

ट्रिब्यूनल के चेयरमैन जस्टिस मुनीश्वर नाथ भंडारी और सदस्य राजेश मल्होत्रा ​​ने ED के 2018 के उस आदेश के खिलाफ अपील को आंशिक रूप से मंजूरी दे दी, जिसमें विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के कथित उल्लंघन के लिए BCCI, ललित मोदी, एन. श्रीनिवासन, एम.पी. पांडोवे, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और उसके पूर्व चीफ मैनेजर ए.के. नजीर खान पर जुर्माना लगाया गया था. 

मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करने वाले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आरोप लगाया था कि BCCI ने 2009 के IPL सीजन को दक्षिण अफ्रीका ले जाकर FEMA नियमों का उल्लंघन किया. जांच एजेंसी ने कहा कि टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए विदेश में पैसा भेजते समय विदेशी मुद्रा नियमों का उल्लंघन किया गया था. 
 

यह भी पढ़ें- देश के 629 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट लेट, 103 ठेकेदारों पर एक्शन, संसद में सरकार ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalit Modi, IPL Founder, Lalit Modi NEWS, Latest News In Hindi, IPL
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com