विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय की अधिकारी नाजिया खान का पंखे से लटका मिला शव, ससुरालवालों पर उत्पीड़न के आरोप

Delhi News: रक्षा मंत्रालय में कार्यरत तीन महीने की गर्भवती महिला कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है. ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. मृतक के परिजनों ने इसकी जानकारी दी है.

रक्षा मंत्रालय की अधिकारी नाजिया खान का पंखे से लटका मिला शव, ससुरालवालों पर उत्पीड़न के आरोप
रक्षा मंत्रालय की महिला अधिकारी की मौत
  • दिल्ली के द्वारका इलाके में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है.
  • महिला रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर थी, शादी 11 अप्रैल 2026 को हुई थी.
  • महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं.
नई दिल्ली:

दिल्ली के द्वारका इलाके से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात 30 साल की नाजिया खानम की मौत हो गई. नाजिया तीन महीने की गर्भवती थीं. परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही उन्हें पति और ससुराल वालों की तरफ से लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी. जिससे वह दवाब में थी. परिवार ने आरोप लगाया है कि इसी प्रताड़ना से परेशान होकर नाजिया ने यह कदम उठाया. नाजिया ने प्रताड़ना की जानकारी अपने परिजनों को फोन पर बताई थी. घटना के बाद हर कोई हैरान रह गया. 

11 अप्रैल को हुई थी नाजिया की शादी

बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय में तैनात नाजिया खानम की शादी 11 अप्रैल 2026 को अजम अली खान से हुई थी. लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद उनके परिवार को ससुराल में कथित तौर पर प्रताड़ना की शिकायतें मिलने लगीं थी. नाजिया के पिता तवाब खान ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को पति अजम अली खान, सास सामिन निशा, ससुर बाबर अली खान और ससुराल के दूसरे लोग लगातार परेशान करते थे, जिससे वह परेशान चल रही थी. उनका शव पंखे से लटका मिला है.

गाली-गलौच मारपीट का आरोप

परिवार का कहना है कि नाजिया फोन पर अपने घरवालों को ससुराल में हो रही परेशानियों के बारे में बताती थीं, आरोप है कि उनके साथ गाली-गलौज की जाती थी, मारपीट की जाती थी और उन्हें घर से निकालने और जान से मारने तक की धमकी दी जाती थी. परिवार के मुताबिक नाजिया ने कई बार अपने पति के व्यवहार की शिकायत भी की, लेकिन इसके बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं हुआ था. 21 अगस्त की सुबह करीब चार बजे नाजिया के परिवार को फोन करके उनकी मौत की जानकारी दी गई. परिवार को बताया गया कि नाजिया ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है. 

ये भी पढ़ेंः IIT दिल्ली की छठी मंजिल से कूदकर M.Sc के छात्र ने दी जान, मचा हड़कंप

परिवार ने लगाया हत्या का आरोप 

हालांकि परिवार ने उनकी मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. परिजनों को आशंका है कि नाजिया की हत्या की गई और बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई. परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारका स्थित नाजिया के घर गई, पुलिस को उनके पति ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद वह खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था. बाद में जब उसने कमरे से बाहर आकर देखा तो नाजिया खिड़की से लटकी हुई मिलीं.

सुसर ने दामाद पर लगाया आरोप

पुलिस के मुताबिक कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करने में समय लग गया था. इसके बाद नाजिया के पिता और भाई ने बिजवासन के कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराए हैं. नाजिया के पिता तवाब खान ने अपने अलग बयान में अपने दामाद बाबर अजम खान को अपनी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार बताया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. परिवार ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने और पूरे मामले में सबूतों को सुरक्षित रखने की भी मांग की है.

मामले में सबसे अहम बात यह है कि नाजिया की शादी को अभी कुछ ही महीने हुए थे और वह तीन महीने की गर्भवती थीं. परिवार ने जहां लगातार प्रताड़ना का आरोप लगाया है, वहीं मौत की परिस्थितियों को लेकर भी सवाल उठाए हैं. अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह साफ होने की उम्मीद है कि नाजिया की मौत वास्तव में आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी. 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली से जयपुर के लिए बुक की कैब, तंगी से जूझ रहे सवारियों ने ड्राइवर की हत्या कर कार लूट ली

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Defence Ministry, Defence Ministry News, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com