विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2024

पैसों का लेनदेन और अवैध संबंध...दंपति ने की पूर्व कर्मचारी की हत्या

हाशिब ने अपनी पत्नी पर दबाव बनाया और सचिन को संगम विहार स्थित घर पर बुलाकर उसकी चाकू घोपकर हत्या कर दी. बाद में लाश को डासना इलाके में डंप कर दिया.

पैसों का लेनदेन और अवैध संबंध...दंपति ने की पूर्व कर्मचारी की हत्या
हाशिब से सचिन का पैसों को लेकर विवाद चल रहा है. सचिन ने हाशिब से 2 लाख रुपये लिए थे. 
नई दिल्ली:

दिल्ली के संगम विहार में रहने वाले एक कारोबारी ने पत्नी के साथ मिलकर अपने पूर्व कर्मचारी की हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार हाशिब को संदेह था कि उसके पूर्व कर्मचारी सचिन का उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं. इस संदेह में उसने सचिन को मार डाला. इस वारदात में उसकी पत्नी ने भी उसका साथ दिया. पुलिस के मुताबिक सचिन कनॉट प्लेस इलाके में एक खाने की दुकान पर काम करता था और 31 मार्च से लापता था. पैसों के लेनदेन और अवैध संबंधों के चलते उसकी हत्या की गई. 

पुलिस ने सचिन की कॉल डिटेल्स खंगाली तो आखिरी लोकेशन दिल्ली के संगम विहार इलाके की आई. जांच में पुलिस को पता चला कि पहले सचिन संगम विहार इलाके के ही हाशिब खान के पास काम किया करता था. हाशिब से सचिन का पैसों को लेकर विवाद चल रहा है. सचिन ने हाशिब से 2 लाख रुपये लिए थे. 

पुलिस ने हाशिब और उसकी पत्नी से पूछताछ की तो हत्या की गुत्थी सुलझ गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में पता चली की सचिन की हाशिब की पत्नी से दोस्ती थी. इस रिश्ते का हाशिब को पता चल गया था. जिसके बाद हाशिब ने अपनी पत्नी पर दबाव बनाया और सचिन को संगम विहार स्थित घर पर बुलाकर उसकी चाकू घोपकर हत्या कर दी. बाद में लाश को डासना इलाके में डंप कर दिया.

ये भी पढ़ें- गुरुग्राम: मैनहोल में गिरने से दो साल के बच्चे की मौत, पिता ने अथॉरिटी पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप

VIDEO -

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Delhi Crime News In Hindi, Delhi News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com