विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2024

VIDEO : कचौड़ी खा रहे लोगों पर वकील ने चढ़ाई मर्सिडीज, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी पराग मैनी पेशे से वकील है और हादसे के समय कार में आरोपी की पत्नी भी थी. ये हादसा दिल्ली के राजपुर रोड़ सिविल लाइन पर हुआ है.

VIDEO : कचौड़ी खा रहे लोगों पर वकील ने चढ़ाई मर्सिडीज, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान
वाहन को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
नई दिल्ली:

दिल्ली के राजपुर रोड़ सिविल लाइन पर सबसे मशहूर फतेहचंद कचौड़ी वाले की दुकान में अचानक से एक तेज रफ्तार कार घुस आई. बेकाबू कार की चपेट में कई सारे लोग आ गए. ये लोग कचौड़ी खा रहे थे. ये घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे की है. पुलिस के अनुसार इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने  मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी कार चालक पराग मैनी नोएडा का निवासी है.

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें कुछ लोग दुकान के बाहर खड़े होकर कचौड़ी खा रहे हैं. इतने में एक सफेद रंग की तेज रफ्तार मर्सिडीज कार आती है और इन लोगों को टक्कर मार देती है. आसपास मौजूद लोग मदद के लिए आगे आते हैं और घायल की मदद करने लग जाते हैं. 

हादसे में घायल हुए लोगों को तीर्थ राम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी पेशे से वकील है और कार में आरोपी की पत्नी भी थी. हादसा गलती से हुआ है.

प्रारंभिक चिकित्सा जांच के अनुसार, चालक शराब के प्रभाव में नहीं था, हालांकि जांच के लिए खून का नमूना लिया गया है. वाहन को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

वीडियो देखें-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car Ran Over People, Fatehchand Kachori Shop, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com