देश की राजधानी से सटे नोएडा में एक महिला दहेज की भेंट चढ़ गई. पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में एक महिला को उसके पति और ससुरालवालों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला, क्योंकि महिला के परिवारवाले दहेज की मांग पूरी नहीं करर पाए थे. दहेज में फॉर्च्यूनर कार और 21 लाख रुपये नकद की मांग की गई थी. पीडि़ता करिश्मा के भाई दीपक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसने शुक्रवार को अपने परिवार को फोन किया और उन्हें बताया कि उसके पति विकास ने अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ मिलकर उसे पीटा है. जब वे उसे देखने उसके घर पहुंचे तो उसे मृत पाया.
दहेज में दी थी SUV कार और 21 लाख रुपये
करिश्मा ने दिसंबर 2022 में विकास से शादी की और यह जोड़ा ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 के खेड़ा चौगानपुर गांव में विकास के परिवार के साथ रहता था. दीपक के मुताबिक, उनके परिवार ने शादी के वक्त दूल्हे के परिवार को 11 लाख रुपये का सोना और एक एसयूवी कार भी दी थी. हालांकि, विकास का परिवार वर्षों तक अधिक दहेज की मांग करता रहा और उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
लड़की का जन्म होने पर और बिगड़ी स्थिति
दीपक ने कहा कि जब करिश्मा ने एक लड़की को जन्म दिया, तो दुर्व्यवहार और भी बदतर हो गया और दोनों परिवारों ने विकास के गांव में कई पंचायत बैठकों के माध्यम से अपने मतभेदों को सुलझाने की कोशिश की. दीपक ने आरोप लगाया कि करिश्मा के परिवार ने उसके परिवार को 10 लाख रुपये और दिए, लेकिन दुर्व्यवहार नहीं रुका.
हत्या का मामला दर्ज, पति और ससुर गिरफ्तार
विकास के परिवार ने हाल ही में करिश्मा से एक फॉर्च्यूनर कार और 21 लाख रुपये की नई मांग की. विकास, उसके पिता सोमपाल भाटी, उसकी मां राकेश, बहन रिंकी और भाई सुनील और अनिल के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज किया गया है. विकास और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.
ये भी पढ़ें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं