- फार्महाउस के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया
- विदेशियों को रखने के बारे में नहीं दी थी पुलिस को जानकारी
- दिल्ली दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके का मामला
दक्षिणी दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में फार्महाउस में रविवार को पंजाब पुलिस की छापेमारी में मिलावटी हेरोइन बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया था. यह फार्महाउस अफगानिस्तान से इलाज के लिए दिल्ली आने वाले मरीजों के लिए किराए पर लिया गया था. दिल्ली पुलिस ने फार्महाउस के मालिक प्रवेश कुमार उर्फ बॉबी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोप है कि इसने स्थानीय पुलिस को विदेशियों को किरायेदार के रूप में रखने की जानकारी नहीं दी और उनका वेरिफिकेशन भी नहीं कराया. प्रवेश कुमार के खिलाफ नेब सराय पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया था, अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है.
गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने दिल्ली में हेरोइन बनाने की इकाई का भंडाफोड़ कर चार अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार किया था. उनके पास से 17 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 90 करोड़ रूपये है. पुलिस ने नेब सराय इकाई से मादक पदार्थ तैयार करने के काम आने वाले रसायन और उपकरण भी बरामद किए थे.पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने रविवार को ट्वीट किया था, ‘‘पंजाब पुलिस ने दक्षिण दिल्ली में हेरोइन निर्माण की एक बड़ी इकाई का भंडाफोड़ किया है. करीब 17 किलो हेरोइन, रसायन, एसिड और उपकरण बरामद हुए. चार अफगान नागरिक गिरफ्तार.''
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं