विज्ञापन

दिल्ली में मॉक पार्लियामेंट : INDIA गठबंधन vs सिटिज़न्स फॉर डेमोक्रेसी का प्लान; CEC और लोकतंत्र पर होगी बहस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था को लेकर दो बड़े राजनीतिक आयोजन होने जा रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर शुरू हुई मॉक पार्लियामेंट की तैयारियां हो रही हैं. वहीं सिटिज़न्स फॉर डेमोक्रेसी संस्था द्वारा लोकतंत्र बनाम अराजकता विषय पर मॉक पार्लियामेंट का आयोजन भी है.

दिल्ली में मॉक पार्लियामेंट : INDIA गठबंधन vs सिटिज़न्स फॉर डेमोक्रेसी का प्लान; CEC और लोकतंत्र पर होगी बहस
नई दिल्ली में मॉक पार्लियामेंट की तैयारी
अल्टर्ड बाय NDTV
  • INDIA गठबंधन की मॉक पार्लियामेंट में राहुल गांधी, खरगे और मीरा कुमार की मौजूदगी
  • सिटिज़न्स फॉर डेमोक्रेसी का भी है आयोजन
  • CEC विवाद के बीच लोकतंत्र बनाम अराजकता पर भी होगी बहस
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली शुक्रवार को दो बड़े राजनीतिक आयोजन होने जा रहे हैं. जहां एक ओर विपक्षी INDIA गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनावी प्रक्रियाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना कार्यक्रम आयोजित करेगा, वहीं ‘सिटिज़न्स फॉर डेमोक्रेसी' संगठन ‘लोकतंत्र बनाम अराजकता' विषय पर मॉक पार्लियामेंट का आयोजन करेगा. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की अध्यक्षता में होने वाली इस चर्चा में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई प्रमुख नेता शामिल होंगे. कार्यक्रम में लोकतांत्रिक संस्थाओं, संसदीय परंपराओं और राजनीतिक जवाबदेही पर व्यापक चर्चा की जाएगी.

चार घंटे चलेगी मॉक पार्लियामेंट

‘सिटिज़न्स फॉर डेमोक्रेसी' की ओर से आयोजित मॉक पार्लियामेंट का आयोजन NDMC कन्वेंशन सेंटर में सुबह 10:30 बजे से किया जाएगा. कार्यक्रम का विषय ‘लोकतंत्र बनाम अराजकता' रखा गया है. आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों, संसदीय मर्यादाओं, लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका और राजनीतिक जवाबदेही जैसे विषयों पर चर्चा होगी. इसके लिए संसद जैसी अस्थायी संरचना भी तैयार की गई है.

इंडी गठबंधन के कार्यक्रम की मीरा कुमार करेंगी अध्यक्षता

इंडिया गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार करेंगी. राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे चर्चा की शुरुआत करेंगे, जबकि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी समापन संबोधन देंगे. शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चलने वाली इस विशेष चर्चा में करीब दो दर्जन वक्ता अपनी बात रखेंगे. विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े युवा प्रतिभागी वरिष्ठ नेताओं की भूमिका निभाते हुए संसदीय बहस का स्वरूप प्रस्तुत करेंगे. बताया जा रहा है कि सत्ता पक्ष की कुर्सियां खाली रह सकती हैं, जिससे बहस पूरी तरह लोकतांत्रिक मुद्दों और विपक्षी दृष्टिकोण पर केंद्रित रहने की संभावना है.

CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन का कार्यक्रम

INDIA गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर अपना अलग कार्यक्रम आयोजित करेगा. कांग्रेस के अनुसार यह कार्यक्रम पहले अशोक होटल और बाद में रामलीला मैदान में प्रस्तावित था, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के बाद इसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आधिकारिक आवास 10, राजाजी मार्ग पर स्थानांतरित किया गया. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. विपक्ष का आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े मामलों में गंभीर सवाल खड़े हुए हैं.

विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस और INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए हैं. विपक्ष का दावा है कि चुनावी लोकतंत्र की निष्पक्षता प्रभावित हुई है और इसी विषय पर व्यापक चर्चा की जाएगी. कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने भी आरोप लगाया कि कार्यक्रमों के आयोजन में प्रशासनिक स्तर पर बाधाएं खड़ी की गईं. विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर आगामी दिनों में भी अभियान जारी रखने की बात कह रहे हैं.

यह भी पढ़ें : खरगे के आवास पर कल इंडिया गठबंधन का 'मॉक पार्लियामेंट', राहुल गांधी आखिर में रखेंगे अपनी बात, जानें पहले कौन बोलेगा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mock Parliament, INDIA Alliance, Mallikarjun Kharge, Delhi, CEC Gyanesh Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com