विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2020

दिल्ली विधानसभा चुनाव : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर वोटरों को पैसा बांटने का आरोप, देखें-VIDEO

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा- भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को, रिठाला विधानसभा में लोगों ने रुपये बांटते हुए पकड़ा

Also Read in
दिल्ली विधानसभा चुनाव : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर वोटरों को पैसा बांटने का आरोप, देखें-VIDEO
गिरिराज सिंह शुक्रवार की शाम को दिल्ली के रिठाला में एक ज्वेलरी शॉप पर गए थे.
नई दिल्ली:

दिल्ली के रिठाला में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह एक ज्वेलरी शॉप पर गए. इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका घेराव किया और मतदाताओं को पैसा बांटने का आरोप लगाया. इसके बाद वहां पुलिस पहुंची और तब गिरिराज सिंह वहां से रवाना हो गए. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पैसे बांटने का आरोप लगाया है.

संजय सिंह ने ट्वीटर पर गिरिराज सिंह का वीडियो साझा किया. उन्होंने कहा कि देखिए इस भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को, रिठाला विधानसभा में लोगों ने इसको रुपये बांटते हुए पकड़ा है.

उधर दिल्ली पुलिस के रोहणी के डीसीपी के मुताबिक गिरिराज सिंह अपने PSO के साथ निजी विजिट पर विजय विहार एक ज्वेलर के पास आए थे. तब 6 बजकर 45 मिनट पर गिरिराज सिंह के PSO ने ही पीसीआर काल कर दी की थी कि आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता हंगामा कर रहे हैं. तब ही गिरिराज सिंह वहां से निकल गए थे अभी तक कोई शिकायत आप पार्टी ने नहीं दी है, न ही किसी और ने. न कोई केस दर्ज है न ही कोई हिरासत में है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DelhiAssemblyelections2020, Giriraj Singh, AAP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com