विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर लगा हाईटेक सिस्टम 'SKYCAST', दुनिया के चुनिंदा हवाईअड्डों पर ही है ये सुविधा, जानें खासियत

मौसम की निगरानी को लेकर 'SKYCAST' जैसी हाईटेक टेक्नोलॉजी हीथ्रो एयरपोर्ट, हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जॉन एफ. कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सिंगापुर चांगी एयरपोर्ट जैसे कुछ बड़े हवाईअड्डों पर ही इस्तेमाल होती है.

दिल्ली एयरपोर्ट पर लगा हाईटेक सिस्टम 'SKYCAST', दुनिया के चुनिंदा हवाईअड्डों पर ही है ये सुविधा, जानें खासियत
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर विज्ञान मंत्रालय और DIAL ने SKYCAST नामक हाईटेक मौसम निगरानी सिस्टम शुरू किया है
  • SKYCAST सिस्टम हवा, कोहरा, तूफान, बारिश, बर्फ जमने और टर्बुलेंस जैसी मौसम संबंधी जानकारी रियल टाइम में देगा
  • SKYCAST की मदद से उड़ानों की सुरक्षा बढ़ेगी, फ्लाइट देरी कम होगी और एयर ट्रैफिक कंट्रोल बेहतर निर्णय ले सकेगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली एयरपोर्ट पर मौसम निगरानी के लिए 'SKYCAST' नाम का हाईटेक सिस्टम शुरू किया गया है. भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने मिलकर ये शुरू किया है. 'SKYCAST' एक आधुनिक एविएशन वेदर इंटेलिजेंस और नाउकास्टिंग सिस्टम है, यानी ऐसा सिस्टम जो एयरपोर्ट और उड़ानों के लिए मौसम की हर छोटी-बड़ी जानकारी रियल टाइम में देगा.

यह सिस्टम विशेष तौर पर तेज हवा, हवा की दिशा/गति में अचानक बदलाव, कोहरा, तूफान, बारिश, बर्फ जमने जैसी स्थिति और टर्बुलेंस जैसी चीजों पर नजर रखेगा. इस हाईटेक मौसम निगरानी प्रणाली को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर लगाया गया है. दिल्ली एयरपोर्ट भारत का पहला ऐसा एयरपोर्ट है, जहां इतना एडवांस और इंटीग्रेटेड मौसम निगरानी सिस्टम मौजूद है.

Latest and Breaking News on NDTV
'SKYCAST' कई आधुनिक मशीनों और सेंसरों की मदद से आसमान और वातावरण की लगातार निगरानी करेगा. यह सिस्टम जमीन से लेकर लगभग 10 किलोमीटर ऊंचाई तक मौसम की स्थिति देख सकता है. हर कुछ मिनट में अपडेट देगा और मौसम खराब होने से पहले अलर्ट जारी करेगा.

इससे कई फायदे होंगे जैसे...

  • उड़ानों की सुरक्षा बढ़ेगी: खराब मौसम के दौरान सटीक जानकारी से टेकऑफ और लैंडिंग ज्यादा सुरक्षित हो सकेगी.
  • फ्लाइट की देरी कम होगी: कोहरे, तूफान या तेज हवाओं की पहले से जानकारी मिलने पर एयरपोर्ट बेहतर तैयारी कर सकेगा
  • पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मदद: पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को रियल टाइम मौसम की जानकारी मिलेगी, जिससे वे जल्दी और सही फैसले ले पाएंगे.
  • यात्रियों को राहत: कम देरी, कम डायवर्जन, यात्रा ज्यादा आसान और सुरक्षित

सिस्टम की खास बात ये है कि हर 5 मिनट में नाउकास्ट अपडेट देगा, विंड शियर और फॉग का तुरंत अलर्ट देगा. साथ ही रनवे के हिसाब से मौसम की चेतावनी देगा.

Latest and Breaking News on NDTV

इसे भी पढ़ें: IGI एयरपोर्ट पर ऑटोमेटेड ई-चालान सिस्टम लागू, छोटी गलती पर भी कटेगा चालान

DIAL के CEO विदेह कुमार जैपुरियार ने कहा कि मौसम बहुत तेजी से बदलता है. ऐसे में सही और तुरंत जानकारी बेहद जरूरी है. यह सिस्टम यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर यात्रा अनुभव में मदद करेगा.

ऐसी हाईटेक टेक्नोलॉजी हीथ्रो एयरपोर्ट, हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जॉन एफ. कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सिंगापुर चांगी एयरपोर्ट जैसे बड़े हवाईअड्डों पर इस्तेमाल होती है.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर साइबर खतरा! 18 विमानों ने की GPS स्पूफिंग की शिकायत, उड़ानों में हुई देरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com