दिल्ली का बढ़ता प्रदूषण लगातार परेशानी का सबब बनता जा रहा है. नतीजतन दिल्ली में 5वीं तक के सभी स्कूल 10 नवंबर तक बंद किये जाने का निर्णय दिल्ली सरकार ने लिया है. हालांकि 6-12 वीं तक के स्कूलों को कोई आदेश नहीं दिया गया है, लेकिन उनको विकल्प दिया गया है कि वे चाहें तो ऑनलाइन क्लास चला सकते हैं. इस बारे में दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने जानकारी दी. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र 5 नवंबर तक पांचवीं तक के स्कूल बंद किए गए थे. अब इसे बढ़ाकर 10 नवंबर कर दिया गया है.
राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण एक खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. दिल्ली-NCR के कई स्थानों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 450 के पार चला गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, आज यानी 5 नवंबर को सुबह 4 बजकर 18 मिनट पर राजधानी दिल्ली में एक्यूआई ( Delhi AQI Today) 453 दर्ज किया गया, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली टॉप पर
नई दिल्ली जहरीली धुंध की मोटी परत में लिपटी हुई है. यहां, हवा की गुणवत्ता लगातार "गंभीर श्रेणी" में बनी हुई है.स्विस ग्रुप IQAir के आंकड़ों के अनुसार, कोलकाता और मुंबई के साथ राजधानी दिल्ली आज दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है. आज सुबह 7.30 बजे 483 एक्यूआई के साथ नई दिल्ली फिर से रियल टाइम लिस्ट में टॉप पर रही, इसके बाद लाहौर 371 पर रहा.वहीं, कोलकाता और मुंबई भी क्रमशः 206 और 162 एक्यूआई के साथ वायु प्रदूषण से सबसे ज्यादा प्रभावित 5 शहरों में शामिल रहे.
टॉप-10 प्रदूषित शहरों में ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद सबसे आगे
सीपीसीबी के अनुसार, अगर टॉप-10 प्रदूषित शहरों की बात करें तो इसमें एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में AQI लेवल 476 और फरीदाबाद में 456 दर्ज हुआ है. वहीं, नोएडा में 433, हरियाणा के गुरुग्राम में 435, सिरसा में 432, कैथल में 455, फतेहबाद में 454 और हिसार में AQI लेवल 447 पर पहुंच गया है.
ये भी पढ़ें : "सबूत कहां हैं?": हरदीप निज्जर हत्या विवाद के बीच भारतीय राजनयिक ने कनाडा से पूछा
ये भी पढ़ें : कालाबाजारी की अफवाहों के बीच बंगाल के राज्यपाल ने क्रिकेट मैच के टिकट लौटाए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं