कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या मामले (Hardeep Nijjar Murder Case) के बाद से भारत के साथ राजनयिक गतिरोध जारी है. इस मामले पर भारत का रुख सामने आया है. कनाडा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार ने राजनयिक गतिरोध पर नई दिल्ली के रुख को दोहराया. उन्होंने ओटावा से खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में उनके आरोप का समर्थन करने वाले सबूत जारी करने की अपील की. भारतीय राजदूत ने यह टिप्पणी शुक्रवार को कनाडाई मंच, द ग्लोब एंड मेल के साथ एक इंटरव्यू में की.
ये भी पढ़ें-कनाडा ने कुछ वीजा सेवाएं बहाल करने के भारत के फैसले का स्वागत किया
'कनाडा निज्जर की हत्या पर दिखाए ठोस सबूत'
भारतीय राजनयिक का यह बयान कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के जून में निज्जर की हत्या में "भारत सरकार के एजेंटों" की संलिप्तता का आरोप लगाए जाने के बाद आया है. हालांकि भारत ने इन आरोपों को "बेतुका और प्रेरित" कहकर खारिज कर दिया था. भारत ने कनाडा के फैसले पर पलट जवाब देते हुए एक कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया था. कनाडा में भारतीय राजनयिक संजय वर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि निज्जर की हत्या में भारत की कथित संलिप्तता के बारे में कनाडा या उसके सहयोगियों ने भारत को ठोस सबूत नहीं दिखाए हैं.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
भारतीय राजनयिक ने सुझाव दिया कि निज्जर की हत्या की कनाडाई पुलिस की जारी जांच को पीएम ट्रूडो के सार्वजनिक बयानों से "नुकसान" पहुंचा है. उन्होंने कहा कि इस मामले में हमें जांच में सहायता के लिए कोई विशेष या प्रासंगिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है. भारतीय राजनयिक ने कहा, "सबूत कहां हैं? जांच का निष्कर्ष कहां है? मैं एक कदम आगे बढ़कर कहूंगा कि अब जांच पहले ही दागदार हो चुकी है. उन्होंने पूछा कि क्या उच्च स्तर पर किसी से यह कहने का निर्देश आया है कि इसके पीछे भारत या भारतीय एजेंट हैं."
'अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत राजनयिकों की बातचीत सुरक्षित'
जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बीच भारत ने सितंबर महीने में अगले आदेश तक वीजा सेवाएं रोक दी थी, अब भारत ने कनाडा में चार श्रेणियों के लिए वीज़ा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं. निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका को सिरे से खारिज करते हुए संजय वर्मा ने कहा कि राजनयिकों के बीच कोई भी बात सभी अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत सुरक्षित होती है. इसको अदालत में सबूत के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता या सार्वजनिक रूप से जारी नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि और आप अवैध वायरटैप की बात कर रहे हैं, आप मुझे दिखाइए कि आपने इन बातचीत को कैसे कैद किया.
जब भारतीय राजनयिक ने पूछा गया कि क्या ओटावा ने अपील की थी कि भारत निज्जर की हत्या में शामिल किसी भी व्यक्ति को प्रत्यर्पित कर दे, इस पर उन्होंने कहा कि यह बातचीत दोनों सरकारों के बीच की है. संजय वर्मा ने कहा कि नई दिल्ली ने कनाडा में रहने वाले लोगों को भारत में प्रत्यर्पित करने के लिए पिछले पांच या छह सालों में ओटावा से 26 बार अपील की है. उन्होंने कहा कि भारत अब भी कार्रवाई का इंतजार कर रहा है. भारतीय राजनयिक ने यह भी कहा कि उनको धमकियों की वजह से रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) सुरक्षा दी गई है.
ये भी पढ़ें-भारत ने तनाव के बीच कनाडा में महीने भर बाद दोबारा शुरू की कुछ वीजा सेवाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं