विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2019

'आप' के विधायक नरेश बालयान को इनकम टैक्स अफसरों ने दो करोड़ रुपये के साथ पकड़ा

इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी एक स्थान पर छापा मारने के लिए पहुंचे, वहां बालयान दो करोड़ रुपये लेकर पहुंच गए और पकड़े गए

इनकम टैक्स अधिकारियों ने आप के एमएलए नरेश बालयान (Naresh Balyan) को दो करोड़ रुपये के साथ पकड़ा है.
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी (AAP) के एमएलए नरेश बालयान (Naresh Balyan) के पास से इनकम टैक्स विभाग ने दो करोड़ रुपये पकड़े हैं. आयकर विभाग (Income Tax) बालयान से पूछताछ कर रहा है.    

बताया जाता है कि इनकम टैक्स (Income Tax) विभाग के अधिकारी एक स्थान पर छापा मारने के लिए पहुंचे थे. वहां बालयान दो करोड़ रुपये लेकर पहुंचे और आयकर अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया.

दिल्ली के द्वारका सेक्टर 12 पॉकेट 6 के फ्लैट नंबर 86 में नरेश बालयान (Naresh Balyan) को पकड़ा गया. यह फ्लैट किसी प्रॉपर्टी डीलर का ऑफिस बताया जा रहा है.

प्राप्त जानकारी के मुतबिक यह दफ्तर प्रदीप सोलंकी नाम के प्रॉपर्टी डीलर का है. प्रदीप सोलंकी की पहले मौत हो चुकी है. उसका एक रिश्तेदार विधायक बालयान के साथ मिला है. छापे में बरामद की गई रकम दो से तीन करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है.

इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी विधायक बालयान और सोलंकी के रिश्तेदार से पूछताछ जारी है. आयकर के कुल आठ अधिकारियों की टीम पूछताछ कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Naresh Balyan, Income Tax Raid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com