विज्ञापन

Bonus Stock: 5 साल में 5,938% का रिटर्न, अब हर 9 शेयर पर 5 बोनस स्टॉक देगी ये कंपनी

Bonus Stock: शेयर बाजार में निवेशकों को पांच साल में 5,938% का शानदार रिटर्न देने वाली इंडस फाइनेंस लिमिटेड ने बोनस शेयर का ऐलान किया है. कंपनी के शेयरधारकों को हर 9 शेयर पर 5 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे. इसके लिए 1 दिसंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. जानिए कब मिलेंगे बोनस शेयर और शेयर ने निवेशकों को कितना रिटर्न दिया है. 

Bonus Stock: 5 साल में 5,938% का रिटर्न, अब हर 9 शेयर पर 5 बोनस स्टॉक देगी ये कंपनी
इंडस फाइनेंस निवेशकों को देगा तोहफा!
NDTV Graphics

Bonus Stock: इंडस फाइनेंस लिमिटेड (Indus Finance Limited) ने भी अपने शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया है. कंपनी ने इस प्रस्ताव के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है. कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, एलिजिबल शेयरधारकों को हर 9 शेयर के बदले 5 एक्सट्रा शेयर दिए जाएंगे. इसके लिए 1 दिसंबर, 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. इसका मतलब है कि इस तारीख को कंपनी के रिकॉर्ड में जिन निवेशकों के पास शेयर होंगे, वे बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे.

बोनस शेयर पूरी तरह पेड-अप होंगे और हर शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये होगी. इसे एक उदाहरण से समझें तो अगर किसी निवेशक के पास कंपनी के 90 शेयर हैं, तो उसे 50 बोनस शेयर मिलेंगे. इस तरह उसके पास कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 140 हो जाएगी.

कब मिलेंगे बोनस शेयर?

इंडस फाइनेंस ने बोनस शेयरों के अलॉटमेंट के लिए 2 दिसंबर, 2026 की तारीख तय की है. वहीं, इन बोनस शेयरों में शेयर बाजार में कारोबार 3 दिसंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है. इससे पहले कंपनी के शेयरधारकों ने पोस्टल बैलेट के जरिए बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगाई थी. इस प्रस्ताव पर मतदान 22 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक कराया गया. कंपनी के मुताबिक, शेयरधारकों ने इस प्रस्ताव को पूरी सहमति दी है.

5 साल में 5,938% का रिटर्न

इंडस फाइनेंस के शेयरों ने बीते कुछ सालों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. खासतौर पर पिछले एक साल में शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर 27.40% चढ़ा है. 6 महीने के दौरान इसमें 324.86% की तेजी दर्ज की गई है. वहीं, एक साल में शेयर करीब 893.09% मजबूत हुआ है. पिछले 5 साल में इंडस फाइनेंस के शेयर ने 5,938.11% का रिटर्न दिया है यानी 5 साल पहले इस शेयर में लगाए गए निवेश की वैल्यू में करीब 59 गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है.

(Disclaimer: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गई है, निवेश की सलाह नहीं. अगर आप इसमें पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से सलाह ले लें.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bonus Stocks, Bonus Share, Share Market
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com