दिल्ली के बुराड़ी इलाके में मंगलवार दोपहर को रिक्शाचोरी के शक में भीड़ ने एक युवक को बिजली के खंभे से बांध कर पीटा. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पिटाई का वीडियो भी बनाया जिसके वायरल होने के बाद घटना की सूचना मिली. वायरल वीडियो के अनुसार-घटना बुराड़ी थाने से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर सौ रोड पर हुई. इसमें कुछ लोग एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर बुरी तरह पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक शख्स खंभे से बंधा हुआ है.
युवक पर रिक्शा चोरी करने का आरोप लगाते हुए बताया जा रहा है कि उसे कौशिक एनक्लेव से ढूंढकर लाए हैं. इस दौरान लोगों की भीड़ तमाशबीन बनकर खड़ी थी. कुछ लोगों ने बंधे हुए युवक की पिटाई भी की और कुछ लोग वीडियो बना रहे थे, हालांकि किसी ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी. बताया जाता है कि पिटाई के बाद भीड़ ने युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया.
बता दें कि अक्सर भीड़ खुद ही इंसाफ करने लगती है और कानून को अपने हाथ में लेती है. अक्सर भीड़ द्वारा लोगों को पीटे जाने के मामले सामने आते रहे हैं. पिछले महीने भी यूपी के कानपुर में भीड़ ने एक युवक के साथ ऐसा सलूक किया, जिसके जख्मों के निशान अब शायद ही कभी उसकी यादों से मिट पाएं. युवक पर फल-सब्जी की चोरी का आरोप लगा. मंडी में मौजूद समाज के ठेकेदारों ने उसे पुलिस के हवाले करने के बजाय खुद ही सजा सुनाने का फैसला किया. फिर क्या था, वे बेरहमी से उसे पीटने लगे. बात अगर पिटाई पर खत्म हो जाती तो भी गनीमत रहती लेकिन यह तो शुरूआत थी. भीड़ ने युवक के कपड़े फाड़ दिए, उसे निर्वस्त्र किया और हाथ बांधकर उसे पूरी मंडी में घुमाया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं