'यह किसी की बेटी होगी... हे भगवान !यह क्या हो गया है...' सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह आवाज आ रही है. वीडियो में जो दिख रहा है, वह आप पूरा नहीं देख पाएंगे. आंखें बंद कर लेंगे. ब्लर वीडियो के पहले ही कुछ सेकंड आपकी रूह कंपा देंगे. आप हिल जाएंगे. सड़क पर मांस की लोथड़े बिखरे पड़े हैं और जवानी की दहलीज पर कदम ही रख रही लड़की की लाश पड़ी है. सिर गायब है. दूसरा शव भी कुछ ऐसी ही हालत में है. कुछ ही दूर इनोवा ऐसी हालत में है कि आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि यह वही मजबूत और सेफ समझी जाने वाली गाड़ी है. बस टोयटा का लोगो बता रहा है कि गाड़ी वही है. छत गायब है और सीटों के बीच लाशें धंसी पड़ी हैं. सोमवार देर रात को हुए दर्दनाक हादसे की सिहरन अभी तक छूट रही है. आखिर इस शांत से शहर को रफ्तार की यह नजर कैसे लग गई है, देहरादूनवालों की जबान पर यह सवाल है.
यह हादसा इतना खौफनाक था कि 3 दिन बाद भी सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा चल रही है. गुरुवार देर रात से #DehradunAccident ट्वटिर पर टॉप ट्रेंड्स में है. लोग रफ्तार से तौबा कर रहे हैं. यह दिल दहला देने वाला हादसा देहरादून के ओएनजीसी चौक पास 11 नवंबर की रात को करीब 2 बजे हुआ था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?


एक यूजर ने लिखा, "आपका परिवार घर पर आपका इंतजार कर रहा है. ऐसा वॉइस मैसेज सरकार को सभी वाहनों में मैंडेटरी कर देना चाहिए, अगर वो 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ऊपर जाता है तो."

अन्य ने लिखा, "क्या लोग देहरादून एक्सीडेंट और पुणे के पोर्शे केस के बाद यह नहीं समझ पा रहे हैं कि नशे में वाहन चलाना गैरकानूनी है. हमें इस चीज का डर होना चाहिए कि हमारे ऐसा करने से हर किसी को नुकसान पहुंच रहा है."

तीसरे ने लिखा, "देहरादून से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है. एक ओवरस्पीडिंग इनोवा की कंटेनर से टक्कर हो गई, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई. इस हादसे की तस्वीरें दिल दुखाने वाली हैं. मैं प्रार्थना करता हूं कि इन बच्चों के परिवारों को भगवान इस क्षति सहने की क्षमता दें."

चौथे यूजर ने लिखा, "मैंने अभी देहरादून हादसे का वीडियो देखा. आप सभी से निवेदन की सुरक्षित तरीके से गाड़ी चलाएं. आपके माता-पिता को आपकी जरूरत है."
कार चकनाचूर, 6 की मौत
हादसा कितना भयावह रहा होगा, इस बात का अंदाजा कार की हालत देखकर ही लगाया जा सकता है. कार पूरी तरह से चकनाचूर हो चुकी है. दरवाजे और विंडो समेत ऊपर का पूरा हिस्सा इस कदर पिचक गया है हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है.
10 साल में सड़क पर 15 लाख मौतें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं