रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने रविवार को मंत्रालय से जुड़े बड़े ऐलान किए. सिंह ने ट्विटर के माध्यम से बताया कि रक्षा मंत्रालय अब आत्मनिर्भर भारत (Aatmanirbhar Bharat) की पहल पर तेजी से बढ़ने के लिए तैयार है. उन्होंने बताया कि सरकार देश में रक्षा संबंधी निर्माण बढ़ाने के लिए 101 सामानों के आयात पर रोक लगाएगी. 101 रक्षा सामग्रियों के आयात पर रोक लगाने के फैसले से भारतीय रक्षा उद्योग को बड़े अवसर पैदा होंगे. रक्षा मंत्री (Defence Minister) के अनुसार इन रक्षा के उपकरणों के आयात पर रोक लगाने की योजना को 2020 से 2024 के बीच धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. सिंह के अनुसार आयात पर प्रतिबंध के लिए और भी रक्षा उपकरणों को चरणबद्ध तरीके से चिह्नित किया जाएगा.
राजस्थान में राजनीतिक संकट के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलीं वसुंधरा राजे
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए. उन्होंने ट्विटर के माध्यम से बताया कि आयात पर प्रतिबंध के लिए चिह्नित सैन्य वस्तुओं के घरेलू स्तर पर उत्पादन की समयसीमा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे.बता दें कि आयात प्रतिबंधों के लिए चिह्नित की गई 101 सामानों की लिस्ट में तोप, असॉल्ट राइफल, परिवहन विमान जैसे सामान शामिल हैं.
'मारक' राफेल जेट के अंबाला पहुंचने पर रक्षा मंत्री ने किया ट्वीट-The Birds have landed safely
केंद्रीय रक्षा मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच स्तंभों के आधार पर आत्मनिर्भर भारत का आह्वान किया है, जिसमें अर्थव्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्टर, सिस्टम और मांग के आधार पर लोगों की संख्या है. इसके लिए उन्होंने आत्मनिर्भर पैकेज का ऐलान किया था.
रक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार ने 2020-21 के लिए पूंजीगत खरीद बजट को घरेलू और विदेशी खरीद के बीच दो भागों में आवंटित किया है. बजट 2020-21 में घरेलू पूंजीगत खरीद के लिए करीब 52 हजार करोड़ रुपये का अलग हिस्सा तैयार किया गया है.
Video: राफेल विमान अंबाला में लैंड, रक्षा मंत्री ने किया ट्वीट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं