विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2021

CDS चॉपर क्रैश : सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक थोड़ी देर में, रक्षामंत्री ने PM को किया ब्रीफ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चॉपर क्रैश होने की घटना के बारे में जानकारी दी, कल संसद में इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे. पीएम मोदी शाम साढ़े छह बजे बैठक करने वाले हैं.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:

रक्षाप्रमुख जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्‍टर दुर्घटना में निधन हो गया. इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक शाम 6:30 बजे होगी. इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस जनरल बिपिन रावत के घर पहुंचे. हैं. उन्होंने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चॉपर क्रैश होने की घटना के बारे में जानकारी दी. रक्षा मंत्री कल संसद में इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे. बता दें कि जनरल रावत सहित 14 लोगों को ले जा रहा भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्‍टर तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया. हेलीकॉप्‍टर में पांच क्रू मेंबर शामिल हैं.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्‍टालिन भी जल्‍द ही नीलगिरि के लिए रवाना हो रहे हैं. भारतीय वायुसेना ने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की है कि चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ इस हेलीकॉप्‍टर में थे. उन्‍होंने आज सुबह दिल्‍ली से सुलुर के लिए फ्लाइट ली थी. ट्वीट में कहा गया है, 'वायुसेना के Mi-17V5 हेलीकॉप्‍टर,जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत सवार थे आज कूनूर (तमिलनाडु) के निकट दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया गया है. '

इस दुर्घटना की सबसे पहले जानकारी दोपहर 12.20  बजे मिली. केटेरी गांव के ग्रामीणों ने डिफेंस एस्टेब्लिशमेंट को यह जानकारी दी. उन्‍होंने जिला प्रशासन को इसके बारे में सूचित किया.  Mi सीरीज के हेलीकॉप्‍टर ने सुलुर (Sulur) आर्मी बेस से उड़ान भरी थी, इसके कुछ ही देर बाद यह नील‍गिरी में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया. यह वेलिंगटन डिफेंस एस्‍टेब्लिशमेंट की ओर बढ़ रहा था. स्‍थानीय टीवी चैनल पर दुर्घटनास्‍थल की तस्‍वीरों में गहरे धुएं और आग के साथ हेलीकॉप्‍टर के मलबा भी दिखाई दे रहा है.मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है, लेकिन जंगली इलाका होने की वजह से इसमें मुश्किलें आ रही हैं. स्‍थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों द्वारा शवों को ले जाया रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chopper Crash, Defense Minister Rajnath Singh, General Bipin Rawat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com