- BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए बंगाल से कोयल मल्लिक और उत्तराखंड से दिनेश आर्य को उम्मीदवार बनाया है.
- कोयल मल्लिक पहले तृणमूल कांग्रेस से राज्यसभा सांसद थीं, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी से इस्तीफा दिया.
- कोयल मल्लिक बंगाली सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं और उनके पिता रंजीत मल्लिक भी दिग्गज अभिनेता हैं.
Koel Mallick Profile: रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. इसमें एक नाम कोयल मल्लिक है तो दूसरा दिनेश आर्य. BJP ने कोयल मल्लिक को बंगाल से राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया है, तो दिनेश आर्य को उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव का कैंडिडेट बनाया गया है. कोयल मल्लिक पहले भी राज्यसभा में नजर आ चुकी हैं. लेकिन तब वो दिल्ली में ममता बनर्जी की आवाज बुलंद कर रही थी. अब वो उच्च सदन में भाजपा के लिए भाषण देती नजर आएंगी. कोयल मल्लिक बंगाल की फेमस एक्ट्रेस हैं. उनके पिता भी बंगाली सिनेमा के एक्टर हैं.
कोयल मल्लिक का असली नाम रुक्मिणी मल्लिक
कोयल मल्लिक इसी साल टीएसमी से राज्यसभा पहुंची थीं. लेकिन विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद ममता बनर्जी की पार्टी में मची भगदड़ के दौरान उन्होंने टीएमसी से इस्तीफा दे दिया था. अब भाजपा उन्हें राज्यसभा भेज रही है. कोयल मल्लिक का असली नाम रुक्मिणी मल्लिक हैं. उन्हें टॉली-क्वीन भी कहा जाता है.
पिता रंजीत मल्लिक भी बंगाल सिनेमा के दिग्गज एक्टर
बंगाली फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ कोयल मल्लिक सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फालोइंग हैं. इंस्टाग्राम पर कोयल मल्लिक के 3.1 मिलियन फॉलोअर हैं, जहां वो अक्सर तस्वीरें-वीडियो पोस्ट करती रहती हैं. उनके पिता रंजीत मल्लिक बंगाल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं.
&nbs
p;
इसी साल TMC ने बनाया था राज्यसभा सांसद
कोयल मल्लिक इसी साल मार्च 2026 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर से राज्यसभा सांसद चुनी गई थीं. लेकिन चुनाव में हार के बाद जुलाई में TMC से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन की है. कोयल मल्लिक को प्यार से फैंस टॉलीवुड क्वीन भी कहा करते हैं. उन्होंने बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में करीब दो दशक बिताई हैं. जिसमें कई हिट फिल्में भी दी है.
यह भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की लिस्ट: उत्तराखंड से दिनेश आर्य और बंगाल में चला महिला कार्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं