विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2022

गुजरात हाईकोर्ट के जज जस्टिस निखिल कारियल के ट्रांसफर पर फैसला फिलहाल टला: सूत्र

सिफारिशों में जस्टिस टी राजा का नाम भी शामिल है, जिन्हें मद्रास हाईकोर्ट से राजस्थान हाईकोर्ट में स्थानांतरित किए जाने की सिफारिश की गई है.

गुजरात हाईकोर्ट के जज जस्टिस निखिल कारियल के ट्रांसफर पर फैसला फिलहाल टला: सूत्र
नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट के सूत्रों के मुताबिक गुजरात हाईकोर्ट के जज जस्टिस निखिल कारियल के ट्रांसफर पर फैसला फिलहाल टल गया है. गुजरात हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रतिनिधित्व पर कॉलेजियम विचार कर रहा है. पटना हाईकोर्ट में ट्रांसफर के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम विचार कर रहा है. गुजरात हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कड़े विरोध के बाद सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने ये कदम उठाया है.

गुरुवार को सात जजों के ट्रांसफर की सिफारिश जारी की गई. वहीं जस्टिस कारियल के ट्रांसफर के मुद्दे को फिलहाल रोक दिया गया. CJI डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में पांच जजों के कॉलेजियम ने ये फैसला लिया.

हालांकि, इस ट्रांसफर लिस्ट में जस्टिस ए अभिषेक रेड्डी का नाम है, जिनका तबादला पटना हाईकोर्ट में किया गया है. गौरतलब है कि तेलंगाना हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा उनके तबादले के प्रस्ताव का विरोध करता रहा है.

सिफारिशों में जस्टिस टी राजा का नाम भी शामिल है, जिन्हें मद्रास हाईकोर्ट से राजस्थान हाईकोर्ट में स्थानांतरित किए जाने की सिफारिश की गई है. मद्रास हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन ने हाल ही में उनके तबादले के प्रस्ताव का विरोध किया था.

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने अपनी बैठक में कई हाईकोर्ट से सात जजों के तबादले की सिफारिश की है. तेलंगाना हाईकोर्ट से दो और जजों का तबादला किया गया है. अन्य जजों में जस्टिस ललिता कन्नेगंटी को कर्नाटक हाईकोर्ट और जस्टिस डॉ डी नागार्जुन को मद्रास हाईकोर्ट भेजा गया है. 

मद्रास हाईकोर्ट से जस्टिस वीएम वेलुमनि को कलकत्ता हाईकोर्ट भेजा गया है. आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट से जस्टिस बत्तू देवानंद को मद्रास हाईकोर्ट और जस्टिस डी रमेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजा गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat High Court, Justice Nikhil Karial, Supreme Court Collegium
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com