विज्ञापन

RDPR यूनिवर्सिटी की 24 वर्षीय छात्रा की मौत, कॉलेज की सुसाइड थ्योरी पर परिवार ने उठाए सवाल

वीणा हनापुर पढ़ाई में काफी तेज थी और उसका अकादमिक रिकॉर्ड भी बेहतरीन था. लेकिन अब जब संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई है, कई प्रकार के सवाल खड़े हो चुके हैं.

RDPR यूनिवर्सिटी की 24 वर्षीय छात्रा की मौत, कॉलेज की सुसाइड थ्योरी पर परिवार ने उठाए सवाल
कॉलेज छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
NDTV

कर्नाटक के गडग जिले के महात्मा गांधी ग्रामीण विकास विश्विद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में एक 24 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान वीणा हनापुर के रूप में हुई है जो आरडीआरपी यूनिवर्सिटी में मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ (MPH) की पढ़ाई कर रही थी.

कौन थी वीणा हनापुर?

बताया जा रहा है कि वीणा पढ़ाई में तेज थी और अकादमिक रिकॉर्ड भी अच्छा था. लेकिन अब जब उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई, कई सवाल खड़े हो चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वीणा का शव हॉस्टल के कमरे में डबल बेड के पलंग से लटका हुआ मिला है.

वीणा के परिवार के क्या आरोप?

कॉलेज प्रशासन इस मौत को जरूर एक सुसाइड बता रहा है, लेकिन वीणा का परिवार इस थ्योरी को सिरे से खारिज कर चुका है. छात्रा के परिवार का आरोप है कि वीणा की मौत को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश हो रही है. दावा तो यहां तक हुआ है कि वीणा के चेहरे पर चोट के निशान थे और नाक के पास खून के धब्बे मिले.

ये भी पढ़ें- शेल कंपनियों के जरिए करोड़ों का खेल

निष्पक्ष जांच की उठी मांग

परिवार के मुताबिक वीणा के साथ मारपीट भी की गई थी. उसका शव घुटनों के बल मिला जो आत्महत्या के सामान्य मामलों से मेल नहीं खाता है. इस मामले में परिवार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है. जोर देकर कहा गया है कि इस मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन होना चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka, Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com