''हम बांग्लादेश, नेपाल जैसी हिंसा नहीं चाहते, पुलिस वाले हमारे दुश्मन नहीं, बहुतों ने हमें बचाया''
Jantar Mantar Protest, Ground Report: NDTV ने भोपाल से आए तीन दोस्तों से बात की और समझने की कोशिश की कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बैठे छात्रों के जेहन में अभी क्या चल रहा है.
"हम नहीं चाहते कि बांग्लादेश या नेपाल वाली हालत हो. उससे हम बच्चों का और देश का बहुत वक्त बर्बाद हो जाएगा"
यह कहना है मध्य प्रदेश से दिल्ली के जंतर-मंतर में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आए तीन छात्रों का. उनके लिए यह प्रदर्शन अपने हक के लिए आवाज उठाने का मौका है. वे परिवार से लड़कर यहां आए हैं, बिना प्लानिंग के आए हैं. भले वे घर से बताकर आए थे कि हम एक दिन के लिए जा रहे हैं लेकिन यहां आकर अब उनका कहना है कि आंदोलन खत्म होने तक वे वापस नहीं लौटेंगे.
पहले क्विक अपडेट
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चली अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है. उन्होंने यह कदम सरकार के उस आश्वासन के बाद उठाया है जिसमें कहा गया है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी. वांगचुक के अनशन खत्म करने के कुछ ही देर बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, "मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं कि वे डॉक्टरों की सलाह मानें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन वापस हासिल करें. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सोनम जी स्वस्थ रहें." इससे पहले परीक्षा का पेपर लीक करने वालों को सज़ा देने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा करने के कुछ घंटों बाद, पीएम मोदी ने गुरुवार रात एक वीडियो जारी कर बताया कि एक नया सख्त कानून आने वाला है. उन्होंने कहा कि उन्हें इसका मसौदा (ड्राफ्ट) मिल गया है और शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में इस पर चर्चा होगी.
"हम गिल्ट में थे कि हम शुरू में नहीं आ पाए"
NDTV ने भोपाल से आए तीन बच्चों से बात की. स्पाइडरमैन का मास्क पहनकर आंदोलन कर रहे पीयूष ने कहा कि हमने बहुत पहले डिसाइड कर लिया था कि हमें दिल्ली जाकर जंतर-मंतर पर हो रहे आंदोलन में शामिल होना है लेकिन घर वाले नहीं मान रहे थे. उन्होंने कहा, "वो अभी भी राजी नहीं हुए हैं. हम उनसे लड़कर आए हैं. वैसे बोलकर तो आए थे कि एक दिन के लिए जा रहे हैं लेकिन अब 2-3 दिन हो चुके हैं. अब उनको कॉल पर बता दिया है कि जब आंदोलन खत्म होगा, हम तब ही आएंगे."

पीयूष ने साफ-साफ कहा कि हम लोग बहुत गिल्ट में थे कि हमारी ही लड़ाई हो रही और हम ही उसमें शामिल नहीं हो पा रहे हैं. जब यह सवाल किया गया कि यहां जमा हुए बच्चे इतने क्रिएटिव मीम्स के जरिए अपनी बात को कैसे रख रहे हैं, वो कैसे डिसाइड कर रहे हैं कि क्या पोस्टर बनाने हैं तो इसपर जिम में वर्कआउट से प्यार करने वाले यथार्थ ने कहा, "मेरा मानना है कि सबसे अच्छा विरोध प्रदर्शन उस समय होगा जब सब एक साथ बैठेंगे और दिशा तय करेंगे. स्लोगन कैसे होने चाहिए, कौन से मीम्स से सरकार को टारगेट करना है."
यथार्थ की बात को बीच में काटते हुए समय ने कहा कि इस जेनेरेशन को आपस में जोड़ने के लिए कई तरीके अपनाने पड़ेंगे. "उनको बुलाने का कोई एक तरीका नहीं है. एनीमे या सुपरहीरो वाले मीम्स से उन्हें बुलाया जा सकता है, उन्हें कहा जा सकता है कि आप अपने दोस्तों के साथ आ जाओ. वे धीरे-धीरे ही समझेंगे कि हमें भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो जाना चाहिए. वे एक बार आएंगे तो वह दूसरों की बातें सुनेंगे, यह जानेंगे कि यहां क्या हो रहा है. मीम्स उन्हें यहां तक लाने का एक तरीका है."
बिना प्लानिंग के आ रहे बच्चे
खास बात है कि ये तीनों दोस्त बिना किसी तैयारी के सिर्फ एक दिन के लिए आए थे. यह किस्मत पर छोड़कर कि जो होगा देखा जाएगा. एक दिन की प्लानिंग अब 2-3 दिन में बीत चुकी है लेकिन वे अभी भी यहीं हैं और लंबे वक्त के लिए रहने को तैयार हैं. यथार्थ ने कहा, "हमने इंस्टा पर देखा था कि लोग दूर-दूर के राज्यों के गांवों से आ रहे हैं. हमारा यही सोचना था कि अगर वह दिल्ली में सर्वाइव कर ले रहे हैं तो हम क्यों नहीं कर सकते. हमें यहां खाने को मिल जाता है. लोग अलग-अलग राज्यों से खाना भिजवा रहे हैं. हम में तीनों एक-एक बैग के साथ आए हैं बस. रात भर नारे लगाते हैं. हम पिछले दो दिनों से मुश्किल से दिन भर में एक या दो घंटे सोए हैं."

"यह जेन जी है. यही तो सबकुछ कर पाएगी"
यह बच्चे यहां अपना डिसिप्लिन भी दिखा रहे हैं. मानो जैसे एक सिस्टम तैयार है. सैकड़ों बच्चे प्रोटेस्ट साइट पर झाड़ू के साथ फैले हुए हैं, कूड़ा जमा कर रहे हैं, उन्हें प्लास्टिक की बड़ी थैलियों में समेट रहे हैं और एक जगह जमा करते जा रहे हैं. ये तीन बच्चें भी सुबह से रात तक वक्त निकालकर यह काम करते हैं. पीयूष का कहना है, "हम खुद जाकर हेल्प करते हैं. किसी को भी सफाई करवानी होती है, हम पहुंच जाते हैं. आपको खाना बंटवाना हो या कोई न्यूज फैलवानी हो, हम उसमें हेल्प करते हैं. यहां किसी ऑर्गनाइजेशन की जरूरत नहीं है. कोई भी एक इंसान अगर सफाई कर रहा होता है तो उसकी मदद के लिए बहुत सारे लोग पहुंच जाते हैं.

इन बच्चों से सवाल किया गया कि अमूमन स्कूल जाने वाले स्टूडेंट से इतनी मैच्योरिटी की उम्मीद नहीं की जाती है तो यहां उनका एकदम अलग रूप क्यों देखने को मिल रहा है. इसपर जवाब आया कि अब आपको उम्मीद करनी पड़ेगी. "यह जेन जी है. यही तो सबकुछ कर पाएगी. अब इस जेनेरेशन से उम्मीद नहीं रखेंगे तो और किससे रखेंगे."
"हमें नेपाल या बांग्लादेश वाली हालत नहीं चाहिए"
इन तीनों बच्चों का साफ कहना है कि वे बस शिक्षा व्यवस्था में सुधार चाहते हैं. वे हिंसा नहीं चाहते. समय ने कहा, "हमें नेपाल और बांग्लादेश वाली हालत किसी सूरत में नहीं चाहिए. एक तो वे दोनों इतने बड़े देश नहीं हैं. वहां प्रोटेस्ट हुए और सरकारें गिरीं. वहां सरकार दुबारा बनी तो जल्दी से काम पर लग जाएगी. लेकिन भारत में ऐसा कुछ हुआ तो पूरा स्ट्रक्चर हिल जाएगा. हर मिनिस्टर के लिए कोई नया मिनिस्टर चाहिए होगा, उसमें वक्त लगेगा. हम नहीं चाहते कि बांग्लादेश या नेपाल वाली हालत हो. उससे बहुत वक्त बर्बाद हो जाएगा. अगर किसी की नौकरी उस दौरान चली गई तो सुनने वाली कोई मिनिस्ट्री ही नहीं होगी उस वक्त."

पुलिस कार्रवाई पर भी इन बच्चों की बात सुनना चाहिए. उनका कहना है कि ये पुलिस वाले हमारे लिए दुश्मन नहीं है. हम बस यही चाहते हैं कि वे अगर हमारा साथ नहीं दे सकते हैं तो हमारे खिलाफ कुछ करें भी नहीं. यथार्थ ने कहा, "वे अपनी जॉब ही कर रहे हैं. जब लाठी चल रही थी तो कुछ पुलिस वाले ऐसे भी थे जो बच्चों को बचा रहे थे, किनारे कर रहे थे, ताकि उन्हें डंडे न पड़े. लेकिन कुछ ऐसे भी हिंसक थे जिनको देखकर लगा कि वे घर का गुस्सा हम पर उतार रहे थे."
यह भी पढ़ें: जंतर मंतर के आस-पास 'कई जंतर मंतर', बोल रही हैं दीवारें- Ground Report
-
जंतर मंतर के आस-पास 'कई जंतर मंतर', बोल रही हैं दीवारें- Ground Report
दिल्ली के अंदर आमतौर पर दीवारों पर लिखे नारे यूनिवर्सिटी जैसी जगहों पर दिखते हैं. लेकिन अगर आप जनपथ रोड से टॉल्स्टॉय मार्ग लेकर जंतर-मंतर की तरफ़ जाएंगे, तो दीवारें बोलती हुई नज़र आएंगी.
-
मास्क थमाया, छाता दिया... दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी इंसानियत की अनकही कहानियां
दिल्ली में सोमवार को हुए सीजेपी के विरोध प्रदर्शन, उग्र और हिंसक घटनाओं के बीच कुछ युवाओं ने इंसानियत की ऐसी मसाल पेश की, जिसे देखकर लगा कि यह पीढ़ी अपना मकसद बखूबी जानती है.
-
अमर सिंह चमकीला: माटी की आवाज या फूहड़ गायक... हत्या के 38 साल बाद पत्नी-बेटी ने क्या कहा?
पंजाब के जालंधर के मेहसमपुर में 8 मई 1988 को अमर सिंह चमकीला और अमरजोत को दोपहर का शो करना था. इस दिन दोनों को तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवाल ने गोली मार दी. सबसे हैरत कि बात ये है कि इस मामले में कभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई.
-
Opinion: नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार; मीठी-मीठी बातों से पार लगेगी नैया?
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि पाकिस्तान ने इस विवाद में किसी पारंपरिक मध्यस्थ की तरह काम नहीं किया है. वह ओमान जैसा पारंपरिक मध्यस्थ नहीं है, जिसके पास लंबा तजुर्बा है.
-
Opinion: ईरान पहुंचा रूस का ‘कयामत वाला प्लेन’, पश्चिमी देशों के लिए क्या मैसेज?
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे ताबड़तोड़ हमलों के बीच रूस भी एक्टिव हो गया है. मास्को ने ईरान में डूम्सडे प्लेन भेज दिया है. ये बेहद खतरनाक प्लेन माना जाता है. इसे 'कयामत का विमान' भी कहा जाता है.
-
अमरनाथ में शिवलिंग 3 वजहों से पिघल कर हुआ 'अंतर्धान', फिर भी भोले के भक्तों ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड
Amarnath Shivling Melt: अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि इस साल अमरनाथ यात्रा ने एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है. यात्रा के शुरुआती 12 दिनों में ही पवित्र गुफा के दर्शन करने वालों की संख्या 3 लाख के पार पहुंच गई है. बता दें कि बाबा बर्फानी इस साल कुछ ही दिनों में पिघल गए थे, पर्यावरणविदों ने इसे लेकर चेतावनी भी दी है.
-
Opinion| तुर्किए को F-35 फाइटर जेट देने पर ट्रंप का 'यू-टर्न', कैसे भारत के लिए है बड़ी मुश्किल
अगर ट्रंप का यह F-35 वाला फैसला हकीकत में बदलता है, तो इससे न सिर्फ पश्चिम एशिया का सुरक्षा ढांचा बदलेगा बल्कि इजरायल की फौजी बढ़त भी कमजोर होगी. ये भारत के लिए भी नई मुश्किलें खड़ी करेगा.
-
ज्यादा ब्लीडिंग, हाई ब्लड प्रेशर... बीकानेर के PBM अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की मौत की क्या वजह? Part-3
डिलीवरी के बाद महिलाओं की मौत और उनकी सेहत को लेकर NDTV की पड़ताल में बीकानेर के PBM अस्पताल में अलग पैटर्न सामने आए हैं.
-
अमरनाथ का शिवलिंग कुछ ही दिनों में क्यों पिघल गया? वैज्ञानिकों ने बता दी वजह
Amarnath Shivling Melt: अमरनाथ का शिवलिंग यात्रा शुरू होने के कुछ ही दिनों में पिघल गया, जिससे भक्तों में निराशा भी देखने को मिली. पर्यावरणविदों ने शिवलिंग के पिघलने के कारणों को बताया है, आप भी जान लें.
-
'सतलुज' की रियल कहानी: जसवंत सिंह खालड़ा केस और एक पत्नी की दशकों लंबी लड़ाई
दिलजीत दोसांझ की सतलुज फिल्म से जुड़े विवाद ने एक बार फिर मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा और उनकी पत्नी की दशकों लंबी लड़ाई की याद दिला दी... कैसे पंजाब पुलिस ने उनका अपहरण किया और फिर वे कभी नहीं दिखे.