बॉलीवुड एक्ट्रेस गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबेरॉय इटली में भीषण कार एक्सीडेंट हुआ था. लेकिन इसमें ये दोनों बाल-बाल बच गए. गायत्री जोशी और विकास ओबेरॉय अब इटली से मुंबई लौट आए हैं. लेम्बोर्गिनी और फेरारी की ये भीषण कार दुर्घटना इटली के सार्डिनिया में 2 अक्टूबर को हुई थी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी.
विकास ओबेरॉय एक अरबपति, लक्जरी और प्रीमियम घरों के डेवलपर ओबेरॉय रियल्टी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं. वहीं, गायत्री जोशी ने 2004 में शाहरुख खान-स्टारर 'स्वदेस' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. ओबेरॉय समूह ने एक बयान में घोषणा की कि दोनों सुरक्षित हैं और मुंबई लौट आए हैं. रियल्टी समूह ने शुक्रवार को कहा, "हमारे अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक विकास ओबेरॉय और उनकी पत्नी श्रीमती गायत्री ओबेरॉय इस सप्ताह की शुरुआत में इटली के सार्डिनिया में एक कार दुर्घटना में घायल हो गए थे. वे सुरक्षित हैं और आज मुंबई लौट आए हैं."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इटालियन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने 54 वर्षीय विकास ओबेरॉय के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पुलिस को दुर्घटनास्थल से कई वीडियो मिले हैं और उनमें से प्रत्येक की जांच की जा रही है. हालांकि, शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है कि इस एक्सीडेंट में विकास की गलती है.
दुर्घटना सार्डिनिया सुपरकार टूर के दौरान हुई, जिसमें टेउलाडा से ओलबिया तक एक लक्जरी कार परेड होती है, जो ड्राइवरों को किराए के लक्जरी वाहनों का उपयोग करके इस एरिया में घूमने की सुविधा देती है. टक्कर तब हुई, जब विकास ओबेरॉय की नीली लेम्बोर्गिनी ने एक कैंपर वैन से आगे निकलने की कोशिश की. ठीक उसी समय, उनके पीछे चल रही फेरारी दोनों वाहनों से आगे बढ़ने के लिए तेजी से आगे निकली और अरबपति की कार से टकरा गई.

दुर्घटना के तुरंत बाद कथित तौर पर उनकी कार में आग लगने से फेरारी में सवार लोगों की मौत हो गई. टक्कर के कारण लेम्बोर्गिनी की छत उड़ गई और कैंपर वैन गिर गई. भीषण टक्कर के बाद जोशी और उनके पति को शारीरिक रूप से कोई चोट नहीं आई, लेकिन क्षतिग्रस्त वैन और फेरारी को आग की लपटों में देखकर वे सुन्न हो गए. इस दौरान गायत्री जोशी सड़क पर बैठकर हाईवे से नीचे गई कार को देखकर रो रही थीं.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं