आज सुबह उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी के पास 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ( India's National Center for Seismology) के अनुसार, भूकंप का केंद्र भारत के उत्तराखंड के उत्तरकाशी से 33 किमी उत्तर-उत्तर पश्चिम (एनएनडब्ल्यू) में था. भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 3:49 बजे सतह से 5 किमी की गहराई पर आया.
इससे पहले दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार को भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए थे. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Centre for Seismology) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल में रहा.नेपाल में 54 मिनट में भूकंप (Earthquake tremors) के चार झटके महसूस किए गए. भूकंप का पहला झटका दोपहर 2:25 बजे आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई. दोपहर 2:51 बजे दूसरा झटका महसूस हुआ, जिसकी तीव्रता 6.2 मापी गई. इसके बाद दोपहर 3 बजकर 6 मिनट पर भूकंप का तीसरा झटका महसूस हुआ.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई. फिर 3 बजकर 19 मिनट पर भूकंप का चौथा झटका महसूस हुआ. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.1 रही थी. इसकी गहराई पृथ्वी के तल से 5 किमी रही. नेपाल में भूकंप का पांचवां झटका मंगलवार शाम 5 बजकर 4 मिनट पर आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई. भूकंप की गहराई पृथ्वी के तल से 10 किलोमीटर थी. दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से में भूकंप के झटके महसूस किए गए.
ये भी पढ़ें : सिक्किम बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, 14 की मौत, 22 जवानों समेत 102 लोग लापता
ये भी पढ़ें : मणिपुर: नहीं थम रहा मैतेई-कुकी विवाद, अब 'पवित्र' पहाड़ी पर क्रॉस और झंडे को लेकर विवाद; केस दर्ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं