महाराष्ट्र में मंदिरों को न खोलने और दही हांडी जैसे उत्सवों (Dahi Handi Utsav) पर रोक के खिलाफ बीजेपी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (BJP-MNS) ने आक्रामक रुख अपना लिया है. बीजेपी ने सीधे उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackrey) सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है. महाराष्ट्र सरकार की पाबंदी के बावजूद कई जगहों पर आज दही हांडी उत्सव मनाने और मटकी फोड़ने (Matki Fod) कार्यक्रमों का ऐलान हुआ है. इससे सरकार और विपक्षी दलों के बीच ठन गई है. BJP ने मंदिरों को न खोले जाने को लेकर मंदिरों में शंखनाद कार्यक्रम का भी ऐलान किया था.
महाराष्ट्र में दही हांडी को लेकर राजनीति तेज़, सरकार ने की नहीं मनाने की अपील, बीजेपी मनाने पर अड़ी
-
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?
मुंबई और महाराष्ट्र में मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के दूसरे दिन दही हांडी उत्सव मनाया जाता है. महाराष्ट्र भर में उत्साह से गोविंदा की टोलियां मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ते हैं. लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस साल भी ठाकरे सरकार ने दही हांडी उत्सव पर पाबंदी लगा दी है. इसे लेकर दही हांडी मंडल, एमएनएस और बीजेपी में नाराजगी है. हालांकि कुछ जगहों पर जबरदस्ती दही हांडी आयोजन की घोषणा की है.
Raveena Tandon की बेटी ने मनाई Dahi Handi, मटकी फूटते ही उठाने लगीं चॉकलेट- Viral हुआ Video
इसकी वजह से कल से ही मुंबई पुलिस ने एमएनएस और बीजेपी के नेताओ को 149 की नोटिस देना शुरू किया है और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है. लेकिन इसके बाउजूद ठाणे में एम एन एस ने रात में ही मटकी फोड़ कर दही हांडी उत्सव मनाया. वहीं बीजेपी के विधायक राम कदम का कहना है कि रात से उनके घर के नीचे पुलिस का पहरा लगा दिया गया है.
कदम ने दावा किया है कि सरकार चाहे जितना पुलिस लगा ले हम राधा कृष्ण की मूर्ति लेकर घाटकोपर पुलिस थाने जाएंगे. राम कदम ने ये भी आरोप लगाया कि ठाकरे सरकार हिंदुओ पर तो प्रतिबंध लगाती है लेकिन दूसरे धर्मो के लिए रात में मंत्रालय खोलती है. राम कदम ने शिवसेना को सोनिया सेना भी बताया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं