- रवीना टंडन के बच्चों ने सेलिब्रेट की दही हांडी
- मटकी फूटते ही चॉकलेट उठाने लगी रवीना टंडन की बेटी
- एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) का त्योहार पूरे देशभर में 11 और 12 अगस्त को धूमधाम से मनाया जा रहा है. कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2020) के अगले दिन ही दही हांडी (Dahi Handi) का भी उत्सव मनाया जाता है. इस मौके पर दही और माखन से भरी मटकी को फोड़ा जाता है. इस त्योहार को मुख्य रूप से महाराष्ट्र और देश के अन्य क्षेत्रों में भी मनाया जाता है. कृष्ण जन्माष्टमी के खास मौके पर रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके बच्चे दही हांडी फोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. पहले वीडियो में जहां उनकी बेटी दही हांडी फोड़ती हैं तो वहीं दूसरे वीडियो में उनका बेटा दही हांडी फोड़ता है.
-
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?
रवीना टंडन (Raveena Tandon) द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो भले ही पुराना है, लेकिन इसमें दही हांडी बड़े ही खास अंदाज में मनाई जा रही है. एक्ट्रेस के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि दही हांडी फोड़ने के बाद उनकी बेटी हांडी से नीचे गिरी सारी चॉकलेट्स उठा लेती हैं. वीडियो में उनकी बेटी का अंदाज काफी क्यूट लग रहा है. अगले वीडियो में रवीना टंडन का बेटा रणबीर दही हांडी फोड़ते हुए नजर आ रहा है. एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए फैंस को जन्माष्टमी की भी ढेर सारी बधाइयां दीं. खास बात तो यह है कि वीडियो को अब तक 56 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने बच्चों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, नंद के घर आनंद भयो. मेरी छोटी राधे जो मटकी चोरी करने में भी बहुत एक्सपर्ट है. कृष्ण जन्माष्टमी की आपको हार्दिक शुभकामनाएं." बता दें कि रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपने वीडियो और फोटो शेयर करती हैं. रवीना टंडन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही केजीएफ पार्ट 2 में भी नजर आएंगी. इस फिल्म के जरिए रवीना टंडन एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर सकती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं