बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान (Cyclonic storm) ‘मैंडूस' आज यानी कि नौ दिसंबर की आधी रात पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश (Andra Pradesh) के श्रीहरिकोटा और पुडुचेरी के बीच से गुजरने की संभावना के मद्देनजर तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है.
तमिलनाडु सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रबंधन बल के लगभग 400 कर्मियों वाली 12 टीमों को कावेरी डेल्टा क्षेत्र में नागापट्टिनम और तंजावुर, चेन्नई, इसके तीन पड़ोसी जिलों और कुड्डालोर सहित कुल 10 जिलों में तैनात किया गया है. इन क्षेत्रों में शुक्रवार को स्कूल और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईएमडी ने एक अद्यतन बुलेटिन में कहा कि बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' आगे बढ़ा और यह चेन्नई के पूर्व दक्षिण-पूर्वी में लगभग 480 किलोमीटर और करियाकल से 390 किलोमीटर दूर है.चक्रवात के कारण नौ दिसंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.
निकटवर्ती दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु और रायलसीमा में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की उम्मीद है.
बुलेटिन के अनुसार, ‘‘इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और नौ दिसंबर को आधी रात के आसपास 70 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं के साथ पुडुचेरी तथा श्रीहरिकोटा के बीच उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और आस-पास के आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट से गुजरने की संभावना है.'' पुडुचेरी, चेन्नई से करीब 160 किलोमीटर दूर है. तमिलनाडु सरकार ने भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सभी एहतियाती कदम उठाए हैं.
ये भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं