आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो जारी कर AAP के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर लोगों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है. उन्होंने कहा कि जितने वोट आम आदमी पार्टी को गुजरात में मिले हैं उसके हिसाब से कानूनन उनकी पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी बन जाएगी. केजरीवाल ने कहा कि महज 10 साल पहले आम आदमी पार्टी का गठन किया गया था. इतने कम समय में लोगों ने काफी प्यार दिया है.
गुजरात विधानसभा चुनाव में में वोट शेयर के लिहाज से बात करें तो बीजेपी ने अब तक 53 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया है जो 2017 के विधानसभा चुनावों की 49.1 की तुलना में करीब चार फीसदी अधिक है. कांग्रेस 27 फीसदी वोट शेयर के आसपास है. पिछली बार के 41.4 फीसदी के वोट शेयर की तुलना में काफी गिरावट आई है. वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भाजपा ने 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है. शाम 4.40 बजे तक गुजरात में अब तक 118 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिसमें से 102 सीट पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है. इसके अलावा कांग्रेस ने आठ, आम आदमी पार्टी चार, तीन निर्दलीय और एक सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में 68 में से 52 सीटों के नतीजे आ चुके हैं, जिनमें से 32 पर कांग्रेस, 17 पर भारतीय जनता पार्टी और तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है.
ये भी पढ़ें-
- Gujarat Election Results: गुजरात में AAP के मुख्यमंत्री पद के दावेदार इसुदान गढ़वी खंभालिया सीट से हारे
- "बाद में पता चलेगा, 'खेल-तमाशा' हुआ या नहीं...", BJP की ऐतिहासिक जीत पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा
- AAP और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के बीच गुजरात में मुस्लिम वोट बंटने से बीजेपी की हुई 'बल्ले-बल्ले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं